May 7, 2026

महिला अधिकारी गिड़गिड़ाती रही नही पसीजे डीजी जेल पीआरओ- अजय मिश्रा

Spread the love

महिला अधिकारी गिड़गिड़ाती रही नही पसीजे डीजी जेल पीआरओ

 

चित्रकूट घटना के बाद भी नही सुधर रहे जेल अफसर

 

फिरोजाबाद जेल मे तैनात महिला अफसर ने अधीक्षक-जेलर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो उसका डीओ कर आगरा अटैच कर दिया। जब महिला ने इसकी शिकायत डीजी से करने का प्रयास किया तो डीजी जेल पीआरओ ने मदद करने के बजाए कहा कि चित्रकूट घटना के बाद से पूरा मुख्यालय सर के बल खडा है। डीजी साहब व्यस्त है उनसे बात नहीं हो सकती है।

 

पीआरओ ने कहा कि शिकायत करने से कोई फायदा नही है। नुकसान तुम्हारा ही होगा। कैंटीन चला रहे है तो चलाने दो तुम्हारा क्या नुकसान है। तुम्हे मालूम है जेलर को जेल राज्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। नुकसान तुम्हारा ही होगा। जहाँ किया गया है वहाँ जॉइन करके काम करो। यह तो अच्छा है कि आगरा किया गया है। बलिया, गाजीपुर मऊ हो गया होता तो क्या होता। महिला अफसर गिड़गिड़ाती रही पीआईओ ने कहा मैं कोई मदद नही कर पाऊंगा, बाकी सच जानने के लिये यह ऑडियो क्लिप सुनिए