जॉनसन एंड जॉनसन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन का भारत में करेगी निर्माण
नई दिल्ली :
फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने घोषणा की है कि वह भारत में तेलंगाना स्थित बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड के सहयोग से अपनी कोरोना वैक्सीन- जानसेन या जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन का निर्माण करेगी। जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन भारत के टीकाकरण अभियान को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देगी।
भारत में अभी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं इस बीच रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन भी भारत में टीके के लिए उपलब्ध हो गई है।
J&J वैक्सीन को कब मिली मंजूरी?
जॉनसन एंड जॉनसन की ‘Jansen Ad26.CoV2.S वैक्सीन’, एक सिंगल डोज वैक्सीन है। इस वैक्सीन को पहली बार फरवरी 2021 में खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्राधिकरण (FDA) द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली। इस वैक्सीन को 18 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए अनुमोदित किया गया है।
J&J के टीके की प्रभावकारिता क्या है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, टीका गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों में 85.4% की प्रभावकारिता है जो टीकाकरण के 28 दिनों के बाद देखी गई और रोगसूचक मध्यम और गंभीर संक्रमण के खिलाफ 66.9% की प्रभावकारिता थी। 19 अप्रैल 2021 तक, जानसेन वैक्सीन भी लोगों को मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने सहित कोरोना वायरस संक्रमण के अत्यंत गंभीर जोखिमों से बचाने में सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है।
अनुशंसित खुराक क्या है?
J&J वैक्सीन का एक बड़ा फायदा यह है कि यह भारत में डबल-खुराक वाले टीकों के विपरीत, सिंगल-शॉट वैक्सीन है। टीका (Ad26.CoV2.S) को एक खुराक (0.5 मिली) के रूप में प्रशासित किया जाता है और कहा जाता है कि टीका लगाने के लगभग 28 दिनों के बाद यह प्रभावी हो जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इस टीके के प्रशासन और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के खिलाफ किसी भी अन्य टीके के बीच कम से कम 14 दिनों का अंतराल होना चाहिए।
क्या J&J वैक्सीन सुरक्षित है?
J&J वैक्सीन की यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी और यू.एस. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पर्याप्त समीक्षा की गई है और इसे उपयोग के लिए सुरक्षित पाया गया है। WHO के स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स ने भी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता पर वैक्सीन के डाटा का अच्छी तरह से आकलन किया है और 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इसके उपयोग की सिफारिश की है।
क्या J&J वैक्सीन COVID-19 के नए वेरिएंट के खिलाफ काम करती है?
हालांकि परिवर्तनशील कोरोना वायरस वेरिएंट के खिलाफ अधिकांश कोरोना टीकों की प्रभावकारिता पर पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है, WHO के अनुसार, यह कोरोना के दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी पाया गया है। क्लिनिकल परीक्षणों में, जैनसेन वैक्सीन का विभिन्न प्रकार के कोरोना वायरस वेरिएंट के खिलाफ ट्रायल किया गया था, जिसमें B1.351 (पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया) और P.2 (पहली बार ब्राजील में पहचाना गया) शामिल है, और इसे प्रभावी पाया गया।
टीका किसके लिए अनुशंसित नहीं है?
डब्ल्यूएचओ की सिफारिश है कि पूर्व में एनाफिलेक्सिस से ग्रसित व्यक्तियों को जैनसेन वैक्सीन लेने से बचना चाहिए। 38.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक के शरीर के तापमान वाले लोगों को टीकाकरण तब तक स्थगित कर देना चाहिए, जबतक कि उनका तापमान सामान्य न हो। 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के लिए भी टीके की सिफारिश नहीं की गई है, क्योंकि अभी तक उस आयु वर्ग के लिए स्टडी के परिणाम लंबित हैं। गर्भवती महिलाएं जो उच्च जोखिम में हैं (जैसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता) या जिन्हें कॉमरेडिडिटीज हैं, वो अपने डॉक्टरों के परामर्श से टीका ले सकती हैं।
J&J वैक्सीन के क्या दुष्प्रभाव हैं?
अन्य टीकों की तरह, जेएंडके वैक्सीन भी टीकाकरण के बाद सामान्य दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है जैसे सिरदर्द, बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द, मतली, लालिमा और इंजेक्शन की जगह पर सूजन, आदि। विशेष रूप स छह मामलों में रक्त के थक्कों की सूचना के बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ द्वारा वैक्सीन की खुराक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि बाद में इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।


More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-