September 28, 2026

जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के कार्यो के बेहतर संचालन हेतु न्याय पंचायतवार 171 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये- अजय मिश्रा

Spread the love

जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के कार्यो के बेहतर संचालन हेतु न्याय पंचायतवार 171 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये,

——————

न्याय पंचायतवार सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समितियों के साथ कर रहें है बैठके-डीएम

——————–

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने न्याय पंचायतों में गठित निगरानी समितियों के कार्यो की समीक्षा तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने व उनके द्वारा स्वच्छता कार्यो तथा मेडिसिन किट वितरण की समीक्षा करने हेतु न्याय पंचायतवार 171 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड आसपुर देवसरा के न्याय पंचायत हेतु 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पट्टी ब्लाक हेतु 08, शिवगढ़ के लिये 09, गौरा हेतु 08, बाबा बेलखरनाथधाम हेतु 10, मानधाता हेतु 13, सदर हेतु 12, सण्ड़वा चन्द्रिका हेतु 11, मंगरौरा हेतु 08, लक्ष्मणपुर हेतु 09, लालगंज हेतु 10, रामपुर संग्रामगढ़ हेतु 10, सांगीपुर हेतु 12, बाबागंज हेतु 10, कालाकांकर के लिये 08, बिहार हेतु 11 तथा कुण्डा ब्लाक की न्याय पंचायत हेतु 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटो ंको तैनात किया है। न्याय पंचायतवार नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समितियों के कार्यो, उन्हें सहयोग प्रदान करने, स्वच्छता कार्यो तथा मेडिसिन किट वितरण की समीक्षा निरन्तर की जा रही है और कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है। जिलाधिकारी ने निगरानी समितियों को सक्रिय किये जाने हेतु उपजिलाधिकारियों को निगरानी समितियों की बैठक का पर्यवेक्षण किये जाने का निर्देश दिया है।

——————

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित