October 14, 2026

प्रयागराज में लगेगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स, पर्यटन की दृष्टि से वर्ष पर्यंत आयोजित किया जाएगा लाइट एंड साउंड शो- शरद पांडेय

Spread the love

प्रयागराज में लगेगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स, पर्यटन की दृष्टि से वर्ष पर्यंत आयोजित किया जाएगा लाइट एंड साउंड शो।

 

स्मार्ट सिटी बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी।

 

मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रयागराज स्मार्ट सिटी केेे अंतर्ग शुरू होने वाली कई नई परियोजनाओं को हरी झंडी मिल गई। टेक्नोलॉजीी युक्त इन परियोजनाओं में सर्वप्रथम जनपद के कई इलाकों में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स जो सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटररिंग सिस्टम सेे जुड़ी रहेंगी के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। इसकेेे अंतर्गत जनपद की 78 सड़कों में स्वचालित स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी जिससे बिजली एवं मैन पावर पर होनेेेे वाले व्यय में बचत की जा सकेगी। इसकेे अतिरिक्त मैनुअल स्विचिंग एवंं मैनुअल इनपुट्स में भी बचत हो सकेगी। सभी स्ट्रीट लाइट्स मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेे जोड़ी जाएंगी जिससे उनका स्व-संचालन आसानी से हो सकेगा।

 

स्मार्ट सिटी बोर्ड ने पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत जनपद में वर्ष पर्यंत लाइट एंड साउंड शो का आयोजन करने का भी प्रस्ताव पारित किया है जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे कि प्रयागराज के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, स्वतंत्रता सैनिकों से जुड़े इतिहास तथा यहां की सांस्कृतिक विरासत पर प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा। इस लाइट एंड साउंड शो को आयोजित करने हेतु जगह पर अभी भी विचार चल रहा है परंतु कमेटी ने पब्लिक लाइब्रेरी बिल्डिंग तथा त्रिवेणी पुष्प के आसपास इसे आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है।

 

इसके अतिरिक्त चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी का नवीकरण एवं उसे इंफॉर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाने, स्वरूप रानी नेहरु अस्पताल में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत प्रवेश-निकास, पार्किंग तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्य कराने पर भी सहमति हुई है। एसआरएन अस्पताल से जुड़े विकास कार्यों हेतु जिलाधकारी अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर एक कार्य योजना बनवाने में सहायता करेंगे। बोर्ड ने एंटरप्राइज रिसोर्स प्लैनिंग के अंतर्गत नगर निगम से जुड़े कार्यों का बृहद रूप से ऑनलाइन विस्तार करने पर भी सहमति जताई है। इसके पश्चात नगर निगम से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, संपत्ति एवं जल कर जैसी अन्य कई आवश्यक सुविधाएं जिसके लिए आमतौर पर जनमानस को नगर निगम परिसर के चक्कर काटने पड़ते हैं, वे ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने कहा की हर परियोजना का लागत लाभ विश्लेषण करने के पश्चात ही अंतिम रूपरेखा तैयार की जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण भी बड़ी बारीकी से करने को कहा।

 

बैठक में जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी समेत प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, श्री अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त एवं प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ श्री रवि रंजन, मिशन मैनेजर, संजीव सिन्हा एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे।