April 15, 2026

अब तक कि खबरें देश-विदेश की

Spread the love

देश-दुनिया

🕘ऑस्ट्रेलिया :- दुनिया के कई देशों में इन दिनों जहां जमकर बर्फबारी हो रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया प्रचंड गर्मी की चपेट में है। देश के दक्षिण-पूर्वी इलाके में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। देशभर में गर्म हवा के थपेड़ों के चलते ओजोन अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को आगाह किया है कि चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से ओजोन का स्तर बढ़ेगा जिससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

🕘 केन्या:- राजधानी नैरोबी में आतंकियों ने एक आलीशान होटल को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने बुधवार को कहा कि 20 घंटे तक चले अभियान के दौरान सभी आतंकियों को मार गिराया गया और करीब 700 लोगों को बचाया गया। होटल पर हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली है।

🕘अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नेशनल कॉलेज फुटबाल चैंपियन टीम क्लेमसन टाइगर्स को पार्टी दी और उसमें ऐसी बात कह दी जिससे अमेरिका की खस्ता हालत का पता चलता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित इस फास्ट फूड पार्टी में खुद खिलाड़ियों को फास्ट फूड परोसा। पिछले हफ्ते क्लेमसन टाइगर्स ने अलाबामा को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। ट्रंप ने विजेता टीम से कहा, “शटडाउन के कारण व्हाइट हाउस में कैटरिंग स्टाफ छुट्टी पर है।

🕘पाकिस्तान:- उच्चतम न्यायालय द्वारा शुरू की गई जांच की रिपोर्ट में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर पंजाब प्रांत में एक मजार की जमीन का गैरकानूनी आवंटन करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला 1986 का है जब शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री थे। आरोप है कि तब शरीफ ने पाकपट्टन में हजरत बाबा फरीद गंज शकर की मजार की जमीन का कथित हस्तांतरण किया था। शरीफ इस आरोप से इंकार करते हैं।

🕘यूरोप:- ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्जिट समझौते पर मंगलवार को हुए ऐतिहासिक मतदान में प्रधानमंत्री टेरीजा मे को करारी हार का सामना करना पड़ा। समझौते के पक्ष में 202 वोट पड़े, जबकि 232 सांसदों ने इसका विरोध किया। इसी के साथ यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट को लेकर किया गया समझौता भी रद्द हो गया। ब्रेक्जिट के लिये 29 मार्च की तारीख तय थी। संसद में प्रस्ताव खारिज होने से ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना खटाई में पड़ गई है।

अपना देश :

🕘नई दिल्ली:- लगातार 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित बुधवार को भव्य समारोह के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगी। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में दिग्गज नेता पहुंचे हैं। इनमें दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन भी शामिल हैं।

🕘नोएडा:- विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके राष्ट्रीय पशु बाघ के शिकार में पिछले पांच सालों में पचास फीसद से ज्यादा कमी दर्ज की गई है। एक आरटीआई के जवाब में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने बताया है कि वर्ष 2008 से 2013 तक पांच वर्षों में 285 बाघों का शिकार हुआ है, जबकि 2014 से अबतक देशभर में 185 बाघों का शिकार हुआ है। पश्चिम बंगाल में 2014 से अब तक सबसे ज्यादा बाघ मारे जा चुके हैं। वहां 2014 के बाद अब तक 31 बाघ मारे जा चुके हैं।

🕘दिल्ली:- दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की अपील पर 28 जनवरी को सुनवाई करेगा। इस याचिका में एजेएल के परिसर को खाली करने के एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती दी गयी है। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का हवाला दिया और पूछा कि क्या मामले में किसी और दिन सुनवाई हो सकती है।

🕘पंजाब:- आखिरकार सरेआम अपनी सरकार पर सवाल उठाने वाले विधायक कुलबीर सिंह जीरा पर गाज गिर ही गई। कांग्रेस से उन्हें सस्पेंड कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जीरा फिरोजपुर हल्के से विधायक हैं। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस सस्पेंशन का एलान किया। उन्होंने बताया कि विधायक जीरा को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से संस्पेंड कर किया जाता है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें वे अपना पक्ष स्पष्ट नहीं कर पाए।

🕘हरियाणा:- बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक को हेलमेट न पहनना महंगा पड़ गया। जब हरियाणा के झज्‍जर जिले में एक चौक पर मौजूद यातायात पुलिस ने युवक को रोक लिया। मगर रोकने वाला भी और कोई नहीं बल्कि युवक की पुलिसकर्मी पत्‍नी ही निकली। मगर गनीमत रही कि यातायात पुलिस इस दिन चालान न करके लोगों चॉकलेट और फूल दे रही थी। ताकि लोग खुद ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक हों।

🕘देहरादून:- उत्तरा पंत बहुगुणा ने एकबार फिर से अपनी आवाज उठार्इ है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना काम पूरी इमानदारी के साथ किया है। लेकिन एक छोटे से मुद्दे को बड़ा बनाकर उछाला गया और उन्हें बेवजह परेशान किया जाने लगा। उनका ये भी कहना है कि इन सबकी वजह से आज उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

🕘झारखंड:- लोहरदगा में नक्सलियों ने फिर एक बार धमाका किया है। इस बार नक्सलियों का शिकार चार ग्रामीण बने हैं। इस घटना में दो ग्रामीणों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य ग्रामीण मामूली रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों ग्रामीणों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। आइईडी ब्लास्ट में ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की पुष्टि एसपी प्रियदर्शी आलोक ने की है।

🕘जमशेदपुर:- कोल्हान के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना इलाके के बदानी पहाड़ी के लूदूरबेड़ा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। दोनों ओर से बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से ही मुठभेड़ चल रही है। इस क्रम में कोबरा बटालियन के एक जवान के घायल होने की खबर है। जवान को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया।

🕘रायपुर:- मौदहापारा इलाके के स्क्रैप कारोबारी सिराज की टाटीबंध के पास तेंदुआ गांव में लाश मिली है। ये कारोबारी 3 लाख रुपए के साथ लापता हो गया था। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद सिराज सोमवार शाम 7 बजे से लापता हुआ था, पुलिस की टीमें दो दिन से सिराज की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद सिराज को रजा नाम के व्यक्ति ने बुलाया था।

🕘मध्य प्रदेश:- छतरपुर टीकमगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बेकाबू कार घर में घुस गई और आंगन में खेल रही चार बच्चियों को रौंद दिया। इस हादसे में जहां दो बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुवारा इलाके में हुई है। गाड़ी भोपाल की बताई जा रही है।

🕘नई दिल्ली:- पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के बैंक खातों में कुछ हजार रुपये की रकम जमा हुई है। कई ऐसे बैंक उपभोक्ता भी हैं, जिनके खाते में दो बार रकम ट्रांसफर हुई है। अचानक जमा हुई इस रकम से कई उपभोक्ता भी हैरान हैं। वहीं, केतुग्राम गंगाटिकुरी यूको बैंक के मैनेजर धर्मराज मंडल ने मामले से सस्पेंस हटाते हुए बताया कि ये रकम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की है। उन्होंने बताया कि बीमा योजना की ये रकम शाखा के 107 उपभोक्ताओं के खाते में आई है। जिसमें कुल 10.81 लाख रुपया भेजा गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बंगाल में फसल बीमा योजना के नाम से चल रही है।

🕘उड़ीसा:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 25 फरवरी को ओडिशा दौरे पर आने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा झारसुगुड़ा विधायक नव किशोर दास ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, सुंदरगड़ के कांग्रेस विधायक योगेश सिंह ने राहुल गांधी की सभा में न जाने की घोषणा की है।

🕘मुंबई:- महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने आरोप लगाया है कि स्वर्गीय शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की हत्या की करवाना चाहते थे। पूर्व सांसद नीलेश राणे के मुताबिक, हमने कभी भी बाल ठाकरे के बारे में गलत चीजें नहीं कहीं। मेरे पिता नारायण राणे भी बाला साहब को सम्मान करते थे। इसके बावजूद मेरे पिता नारायण राणे पर आरोप लगाए जाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता आनंद दीघे की मौत के लिए भी बाला साहब जिम्मेदार थे।

🕘अहमदाबाद:- वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार को गांधीनगर में एक मेगा ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। 12 देश के वाइब्रेंट गुजरात के कन्ट्री पार्टनर बने हैं। करीब 125 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

🕘जयपुर:- सरकारी परिपत्रों एवं लेटरपैड से जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो हटाने के बाद अब राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना से भी उनका नाम हटा दिया गया है। पिछली वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं के नाम बदलने अथवा समीक्षा में जुटी गहलोत सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के आगे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटा दिया है ।

अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :

🕘लखनऊ:- केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लखनऊ में मीडियाकर्मियों को 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की जानकारी दी और कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रवासी भारतीयों के अनुभव का लाभ उठाया जाए और देश के विकास में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस के लिए पिछली बार से करीब तीन गुना अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।

🕘प्रयागराज:- अभी तक तो सूर्यास्त के बाद ही ठंड का असर बढ़ता था लेकिन पछुआ हवा के कारण दिन में भी तेज ठंड बढ़ गई है। शाम से गलन और तेज हो जा रही। रात में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड से जनपदवासी परेशान हैं। हालांकि, अभी ठंड और बढऩे की संभावना जताई जा रही है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में मौनी अमावस्या के आसपास तेज बारिश होने के पूरे आसार हैं।

🕘वाराणसी:- समाजवादी पार्टी के गढ़ चंदौली के सकलडीहा में बुधवार को पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित किया। सकलडीहा इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रसपा व बहुजन मुक्तिमोर्चा की संयुक्त मंडलीय रैली में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

🕘वाराणसी:- प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट, ऐढ़े गांव में बनी टेंट सिटी, दीनदयाल हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों पर हो रहे कार्य को लेकर संतुष्टि दिखाई।

🕘गोरखपुर:- सैनिक और संत की एक गति होती है। दोनों मातृभूमि के प्रति समर्पित होकर स्वर्ग लोक को प्राप्त होते हैं। उनके प्रति सभी के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडलीय कारागार में भाजपा की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान कहीं।

🕘मेरठ:- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज बनाने का काम परतापुर में तेजी से चल रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को 36 मीटर लंबी बूम प्लेसर मशीन ने एनएच-58 के नीचे से बनने वाले अंडरपास की ढलाई की। एक्सप्रेस-वे से उतरकर मेरठ शहर की ओर आने वाले वाहन इसी अंडरपास से होकर मौजूदा फ्लाईओवर तक पहुंचेंगे। बूम प्लेसर मशीन मुख्यत: उन निर्माणों की ढलाई के लिए इस्तेमाल में ली जाती है जहां पहुंचना आसान नहीं होता और हाई हीट पर ढलाई करनी होती है।

🕘आगरा:- ताजमहल की सुरक्षा में बुधवार शाम बड़ी चूक हुई। एक बार फिर यहां ड्रोन उड़ाने की घटना हो गई। हैरत की बात यह रही कि पुलिस के सामने ही ड्रोन उड़ता रहा और पुलिसकर्मी कुछ न कर सके। आसमान में उड़ते ड्रोन का पुलिस नीचे उतरने का इंतजार कर रही है। वहीं ड्रोन उड़ाने वाले का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

🕘आगरा:- विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और कृष्ण जन्मभूमि में तन, मन और धन से सेवा करने वाला एक चमचमाता सितारा हमेशा के लिए डूब गया। 91 वर्षीय विष्णु हरि डालमिया का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्मभूमि के जीर्णोद्धार के साथ ही गायों और दरिद्र नारायण की सेवा में जीवनपर्यंत उल्लेखनीय योगदान रहा। उनके जाने से मथुरावासियों को बड़ा झटका लगा है।

🕘अलीगढ़:- देहलीगेट क्षेत्र के डॉली हत्याकांड में जेल गए अभियुक्त ने पहले ही तय कर लिया था कि उसे अपने खतरनाक मंसूबों को कहां अंजाम देना है। दो दिन उसने ऐसे स्थान की तलाश की, जो सुनसान हो और किसी की नजर न पड़े। अल्लाना मीट फैक्ट्री के पीछे उसे वो जगह मिल गई। यहां एक गड्ढा पहले से खुदा हुआ था, कोई आता-जाता भी नहीं था। सूत्रों के मुताबिक हत्या से पहले वह दो बार यहां आया था। जब उसे यकीन हो गया कि यहां उसके मंसूबे पूरे हो जाएंगे, तब उसने डॉली को फोन कर गली के बाहर बुलाया और उसे लेकर वहीं पहुंच गया। गला घोंटने के बाद शव उसी गड्ढे में फेंक दिया, फिर ऊपर से मिट्टी डाल दी। अगर वह पकड़ में नहीं आता तो शायद शव बरामद नहीं होता।

🕘कानपुर:- पुराने नोट बदलने के बाद अब बारी सिक्कों की है। पुराने नोट की तरह सरकार अब पुराने सिक्कों को भी बंद करेगी। इनकी जगह मार्केट में अब नए सिक्के आएंगे। साथ ही सरकार पहली बार मार्केट में 20 रुपये का नया सिक्का भी लाएगी। सरकार ने लंबे मंथन के बाद ये फैसला लिया है। भारत सरकार एक रुपये से लेकर दस रुपये तक के सभी सिक्कों का कलेवर भी बदलने जा रही है।

🕘कानपुर:- बुधवार दोपहर बाद एक नशेबाज युवक की हरकत से दस मिनट के लिए दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित हो गया। किनारे दौड़ते हुए आया नशे में धुत युवक अचानक रेल पटरी पर लेट गया। उसे पटरी पर लेटा देखकर मालगाड़ी को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया और उसकी जान बचाई। गेटमैन द्वारा करीब दस मिनट बाद युवक को हटाये जाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

🕘सीतापुर:- आवारा जानवरों से परेशान किसानों ने नगर पंचायत कार्यालय को घेरा। अध्यक्ष सहित ईओ कार्यालय में जानवरों को बांधा कर्मचारियों को बनाया बंधक। सूचना पर एसडीएम सहित पुलिस बल मौके पर। किसानों के मान मन ओवल मैं जुटे अधिकारी। नगर पंचायत महोली का मामला।

🕘मुज़फ्फरनगर:- नगर पालिका चेयरमैन को ज्ञापन देने आये एबीवीपी के छात्रों को चेयरमैन का घेराव करना पड़ा भारी चेयरमैन पक्ष के सभासदों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कार्यलय से धक्का देकर निकाला एबीवीपी छात्रों के बहार एडीएम प्रशासन व चेयरमैन के सामने छात्र पीटते रहे वे तमाशा देखते रहे छात्रों का आरोप ज्ञापन देने गए थे चेयरमैन ने अपने तथाकथित गुंडो से पिटवाया।

🕘कौशाम्बी:- संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी आग, मौके पर अधेड़ की हुई मौत । ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के मदद से आग पर पाया गया काबू । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । थाना कोखराज के काशिया पश्चिम गांव का मामला।

🕘संभल:एक माह पूर्व प्रेमी के साथ भागी युवती प्रेमी संग गिरफ्तार, युवती के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ किया मुकद्दमा दर्ज, एक माह से पुलिस दोनो की कर रही थी तलाश, थाना हयातनगर के गाँव धुरैटा का मामला ।

🕘कानपुर:-शहर में प्रशासन द्वारा बकरमण्डी हटाये जाने और अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबो को परेशान किये जाने और शहर में व्याप्त गंदगी जे विरोध में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और कांग्रेस विधायक सुहैल अंशारी ने समर्थको के साथ नगर निगम का किया घेराव।ठेला बकरियां आवारा जानवर लेकर पहुंचे नगर निगम काफी देर से चल रहा हंगामा भारी पुलिस बल तैनात ।

🕘आजमगढ़:-अतरौलिया थाना के बसिसवां गांव का मामला धारदार हथियार से परिवार पर हमला, पति की मौत, पत्नी व पुत्री की हालत अत्यंत नाज़ुक, घायलो को किया गया रेफर जमीनी विवाद में वारदात का आरोप।

🕘बाराबंकी: -बीएसपी और सपा के महागठबंधन पर पूर्व पुलिस महानिदेशक व चेयरमैन उत्तर प्रदेश अनुसूचित/ जनजाति आयोग ब्रजलाल का बड़ा बयान । पूर्व आईपीएस ब्रजलाल ने कहा ” ये गठबंधन कभी सफल नही होगा भ्र्ष्टाचार की बाढ़ में डूबे ये लोग खुद को बचाने के लिए एक लकड़ी का सहारा वैसे लिए हैं जैसे सांप , चूहा , भेड़िया लेते हैं।

🕘कानपुर :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन तलाक बिल को लगा एक बार फिर से पलीता। नही थम रही है तीन तलाक देने वालो के मामले।पति ने दूसरी औरत और अय्याशी के चक्कर में अपनी बीवी को रजिस्ट्री के द्वारा भेजा तीन तलाक।चमनगंज थाना क्षेत्र का मामला।थाने में सुनुवाई न होने पर पीड़िता पहुची ए डी जी कार्यालय ए डी जी ने दिए ऍफ़ आई आर दर्ज कर जांच के आदेश।

🕘जौनपुर:- पूर्वांचल विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दर्ज हुआ परिवाद । न्यायालय ने 17 जनवरी रखी सुनवाई की तारीख। एक अधिवक्ता ने कुलपति द्वारा गाजीपुर में दिए गए विवादित बयान को लेकर न्यायलय में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दायर किया है परिवाद।

🕘फतेहाबाद: – करीब 20 दिन से गायब बच्चे का मिला शव.. सरसों के खेत में मिला बच्चे का शव.. परिजनों ने 30 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी थाने में.. आज बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी.. थाने के पीछे मिला बच्चे का शव.. थाना निबोहरा के भोगपुरा गांव से रहस्यमय तरीके से हुआ था गायब.. कई थानों का फोर्स मौके पर.. इलाका पुलिस जुटी जांच पड़ताल में।

🕘मिर्ज़ापुर:चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौत।आक्रोशित परिजनों ने शव रख कर सड़क पर जाम लगाया।अधिकारियों के कार्रवाई करने के आश्वसन पर माने परिजन।जाम समाप्त किया।

🕘जौनपुर:-चंदवक बाजार में संजय गुप्ता के मकान के पास युवक की मिली लाश । परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चंदवक बाजार में लगाया जाम। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी। चंदवक थाना क्षेत्र की घटना।

🕘वाराणसी:-वाराणसी पहुचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी.के.सिंह प्रावसी भारतीय सम्मेलन के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण प्रावसी भारतीय सम्मेलन के लिए समय से कर लिए जाएंगे काम :– वीके सिंह 18 जनवरी तक पूर्ण होंगे काम वीके सिंह 18 जनवरी से लगातार हमारी होगी स्थलीय निरीक्षण।

🕘वाराणसी:-वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भदोही हादसे में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नरेश उत्तम पटेल का बयान पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल , बीजेपी सरकार में नहीं हो रहा है कोई काम बीजेपी के कई एमपी और एमएलए समाजवादी पार्टी के संपर्क में समाजवादी पार्टी के बैनर पर बीजेपी के नेता लड़ना चाहते हैं चुनाव मात्र दो दलों के गठबंधन से उड़ी बीजेपी नेताओं की नींद सपा – बसपा के गठबंधन से घबराए बीजेपी के नेता कर रहे है बयानबाजीबीजेपी के नेता सामंती विचारधारा के जिनको दलित और पिछड़े नेताओ का गठबंधन साँप और बिच्छू नजर आ रहा है वाराणसी से गठबंध ऐसा प्रत्याशी उतारेगा कि बीजेपी यहाँ से हट जाएगी।