September 28, 2026

नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल व वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में हुये बाल पुष्टाहार वितरण की लोगों ने की सराहना- एस एम श्रीवास्तव

Spread the love

नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल व वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में हुये बाल पुष्टाहार वितरण की लोगों ने की सराहना!

सोनभद्र! ग्राम पंचायत म्योरपुर के आंगनवाडी़ केंद्रों पर बाल पुष्टाहार वितरण को सही तरीके से कराने के लिये प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल ने इस बार स्वय मौके पर रह कर वितरण कार्य सम्पन्न कराया! कहीं से कोई अनियमितता व धांधली की खबर नही मिली!

बताते चलें कि आज इलाके के दो आंगनवाडी़ केन्द्रों पर श्रीमती जायसवाल और उनके प्रतिनिधि पति श्री गणेश जायसवाल स्वय उपस्थित रहे और उन्होने अपने सामने पुष्टाहार का वितरण कराया जिससे लोगो मे काफी खुशी व संतोष दिखा! लोग नयी प्रधान की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा करते देखे गये!

आंगनवाडी़ केंद्रों पर धांधली व अनियमिता

न होने पाये यह सुनिश्चित करने के लिये प्रधान संगीता जी ने स्वय मौके पर रह कर अपने समक्ष पुष्टाहार का वितरण पारदर्शी तरीके से कराया इस दौरान वार्ड सदस्य सविता देवी

सीता देवी, युवा समाज सेवी इम्तियाज आलम

वार्ड सदस्य दीपक कुमार(छोटा योगी)

अमित रावत अमित जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे!

नयी ग्राम प्रधान की यह कार्य प्रणाली लोगो को काफी पसंद आई है!

लोगों के मुंह से यही स्वर निकल रहा था

 

प्रधान हो तो संगीता जायसवाल जैसा!

 

रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव