May 1, 2026

सुल्तानपुर पुलिस द्वारा थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा 02 नफर शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद-सुलतानपुर*

 

*तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर डॉ विपिन कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस द्वारा थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा 02 नफर शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद!*

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन अंकुश अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय राजाराम चौधरी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.05.2021 को चौकी प्रभारी वल्लीपुर उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय हमराह द्वारा हत्या, गौ-तस्कर, डकैती, वाछिंत, वारण्टीं, इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपराधियो के तलाश व दविश करते हुए वलीपुर तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना दी गई कि मु0अ0सं0- 151/21 धारा- 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 02 व्यक्ति जो गौ तस्कर हैं एवं उनके पास अवैध असलहा हैं । मीरपुर के पास आम के बाग के कोने पर खड़े होकर पारा बाजार की तरफ जाने वाले साधनों को बार-बार हाथ देकर रोक रहे है, यदि जल्दी किया जाए तो इन्हे पकड़ा जा सकता है | इस सूचना पर विश्वास करके मैं उ0नि0 मय हमराह मुखबिर के बताए हुए स्थान पर मय मुखबिर चल दिए । जैसे ही बाग के पास पहुंचें तो आने जाने वाले वाहनों व मेरी गाड़ी की लाइट से बाग के कोने पर 02 व्यक्ति दिखाई दिए तो मुखबिर ने इशारे से बताया कि यह वही व्यक्ति है, जिसके बारे में बताया हूँ यह कहकर मुखबिर वहां से चला गया । उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय हमराह पेड़ों की आड़ से घेराबन्दी करते हुए, जैसे ही पुलिस वालों को नजदीक आते देख व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से हम पुलिस वालों पर फायर कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा सिखलाये हुए तरिके से अपना बचाव कर हिकमत अमली से एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करके दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

*पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम*

1. गुलजार पुत्र स्व0 यूसुफ नि0- इब्राहिमपुर, थाना- बल्दीराय, जनपद- सुलतानपुर,

2. आशिक अली पुत्र दीन मोहम्मद नि0- जोधे पुरवा, थाना बल्दीराय जनपद- सुलतानपुर |

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 154/21 धारा 307 भादवि 2. मु0अ0सं0-155/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

*पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि आवारा गाय, बैलों को मैं अपने साथी गुलजार, दिलशाद उर्फ गुड्डू तथा फुस्सू के साथ मिलकर गाय, बैलों को काटते है व मांस को बेच कर जो पैसे मिलते है उससे अपना घर चलाते है । दिनांक 14.05.2021 को ईद वाली रात में हमने अपने साथी गुलजार, गुड्डू व फुस्सू के साथ मिलकर घटना किये थे*।

 

*बरामदगी*- 1. 01 अदद अवैध देशी तमंचा .12 बोर

2. 01 अदद जिन्दा कारतूस

3. 01 अदद खोखा कारतूस

4. 01 अदद चापड़

5. 02 अदद छूरी

6. 01 अदद ठीहा लकड़ी का

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

उ0नि0 राकेश कुमार ओझा चौकी प्रभारी वल्लीपुर मय हमराह पुलिस बल, थाना- बल्दीराय, जनपद-सुलतानपुर