May 2, 2026

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग*

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। प्रदेश के कई जिलों में 18 और 19 मई को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावान भी है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटे की होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम में बदलाव सोमवार शाम से देखने को मिलेगा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार को दिन के समय तापमान में वृद्धि लेकिन शाम से मौसम सुहावना हो जाएगा।18 और 19 मई को तौकते का असर कानपुर और आसपास इलाकों में नजर आएगा। विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को अलर्ट जारी किया है।