*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 14.04.2021*
01. *यूपी एसटीएफ:* द्वारा दिनांक 12.03.2021 को पंचायत चुनावों में खपाने के लिए थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर क्षेत्र के एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में चल रही *अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें स्कूल प्रबंधक/मालिक मौके से फरार हो गया था.* उक्त *25000₹ के इनामिया व वांछित अभियुक्त* प्रद्युमन राम उर्फ ज्ञान गुंजन निवासी ग्राम रोहिली थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को महेशपुर बाजार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है.
02. *जनपद अलीगढ़:* थाना सासनीगेट पुलिस द्वारा गौरी शंकर मन्दिर के सामने खाली पडे़ मैदान से *04 शातिर लुटेरों-* करण, खिलाडी वर्मा उर्फ छोटू व आकाशनिवासीगण नगला पला थाना सासनीगेट,अलीगढ़ तथा तनुज उर्फ तन्नू निवासी थाना क्षेत्र गाँधी पार्क अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे हुए 06 मोबाइल फोन, 01 तमंचा, कारतूस व लूट में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.*
03. *जनपद बाराबंकी* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा *01 शातिर लुटेरे* संदीप रैदास निवासी गडेउरा बघौली जनपद हरदोई को जैदपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्त के कब्जे से 01 लूटा हुआ मोबाइल, लूट के 5000₹ नकद, 01 तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए 01 हत्या सहित 03 लूट की घटनाओं का खुलासा किया गया है.*
04. *कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर:* थाना फेस-3 पुलिस द्वारा *दिनांक 08.05.2021 को बबीता कालोनी बहलोलपुर नोएडा में गोली मारकर हत्या करने की घटना का अनावरण* करते हुये एनएच-9 अण्डरपास के नीचे से *हत्या के मुल्जिम व 25000-25000 के 03 इनामिया अपराधी* अमनदीप व निक्की उर्फ निखिल तथा गुलशन सिंह निवासीगण ग्राम बहलोलपुर को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद अभियुक्तगण अमन व निक्की उर्फ निखिल ने *हत्या में प्रयुक्त तमंचे को पुस्ता हिण्डन रोड पर झाड़ियों से बरामदगी कराने जाने पर झाड़ियों से तमंचे निकालकर देने से पहले से लोड तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे* जवाबी फायरिंग की गयी में अमन व निक्की को *पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्तगण के कब्जे से आला कत्ल 02 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*
05. *जनपद सीतापुर:* थाना रेउसा पुलिस द्वारा *चेकिंग के दौरान 05 शातिर नकबजनों-* अवधराम, उमेश लोनिया, इलियास, अभिलाष व रियाज को जोगापुर महमूदाबाद रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन, चोरी के 21000 रुपए नकद व चोरी की घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं.* बरामद रुपये जनपद सुल्तानपुर के थाना लंभुआ क्षेत्र से हुई 02 चोरियों से संबंधित हैं.
06. *जनपद एटा:* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पुलिस मुठभेड़ में 04 शातिर लुटेरे अपराधियों-* राजेश यादव उर्फ संजय, जीतू यादव, अमित यादव व मोहित यादव सभी निवासीगण थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 04 तमंचे, कारतूस, चोरी की 02 मोटरसाइकिलें, लूटे हुए आभूषण, 01 स्विफ्ट कार, 12400₹ नगद व 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.* गिरफ्तार अभियुक्तगण पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.
07. *जनपद पीलीभीत:* थाना सुनगढ़ी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *5000₹ के इनामिया अपराधी व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त* शरीफ उर्फ काला निवासी मोहल्ला वासिल थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-