*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा अमेज़न एवं ओ0एल0एक्स0 पर मोबाइल फोन बेचने व इन्शयोरेन्स करने के नाम पर ठगी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 08 एटीएम कार्ड, 02 सीपीयू, 02 माॅनिटर, 02 की-बोर्ड व 05 केबल बरामद।*
दिनांक 14.05.2021 को थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा अमेज़न एवं ओ0एल0एक्स0 पर मोबाइल फोन बेचने व इन्शयोरेन्स करने के नाम पर ठगी करने वाले 5 अपराधी ग्राम चौडा सेक्टर 22 से गिरफ्तार किये गये है।
*विवरण* – अभियुक्तगणो द्वारा ईश्वरचन्द के मकान नियर आर0डी0पब्लिक स्कूल ग्राम चौडा मे किराये पर कमरा लेकर फर्जी आई0डी0 के मोबाइल नम्बरो से अमेज़न एवं ओ0एल0एक्स0 पर आई फोन के फोटो डालकर मोबाइल से मैसेज कर बातचीत कर मोबाइलो की 20 से 25 हजार कीमत तय कर फीनो पेमेन्ट बैंक के फर्जी एकाउन्ट नं0 20148455610 मे धोखाधडी करके मोबाइल बेचने व मोबाइल का बीमा करने के नाम पर पैसे डलवाते है पैसे एकाउन्ट मे आने के तुरन्त बाद ए0टी0एम0 से पैसे निकाल लेते है और उस नम्बर को ब्लैक लिस्ट मे डालते देते है। अभियुक्तगण द्वारा अभी तक सौ से अधिक लोगो से धोखाधडी करके पैसे हडपे है। अभियुक्तगण द्वारा अधिकतर झारखण्ड मध्यप्रदेश बंगाल व अन्य राज्यो के लोगो के साथ धोखाधडी करना स्वीकार किया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. हैदर अली उर्फ अयान पुत्र लौहीद अली खान निवासी ग्राम बेतिया बसन्त थाना केसरिया जिला मोतिहारी बिहार वर्तमान निवासी ग्राम ममूरा थाना फेस 3 नोएडा
2.राहुल त्रिपाठी पुत्र देशवन्धु त्रिपाठी निवासी ग्राम कठेरा जिला झांसी वर्तमान निवासी राजवीर का मकान धर्म पब्लिक स्कूल के पास ग्राम चौडा सै0 22 थाना सै0 24 नोएडा।
3.शुभम कुमार उर्फ शिवम पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बधाना थाना शिसवन जिला शिवान बिहार वर्तमान निवासी धमेन्द्र चोहान का मकान ममूरा थाना फेस 3 नोएडा
4.खुशबु कुमारी पत्नि राहुल त्रिपाठी पुत्री रामचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम प्रेमनगर थाना रुनी सैदपुर जिला सीतामढी वर्तमान निवासी राजीव का मकान ग्राम चौडा सै0 22 थाना सै0 24 नोएडा।
5.सोनिया पुत्री सुदेश शर्मा निवासी ग्राम चौडा सै0 22 थाना सै0 24 नोएडा
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*
1.मु0अ0सं0 301/2021 धारा 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 66डी आई0एक्ट थाना सेक्टर 24 नोएडा ।
*बरामदगी का विवरण*
1. 10 मोबाइल फान अलग अलग कम्पनियो के मय फर्जी आई0डी0 पर लिये गये सिम कार्ड
2- 8 ए0टी0एम0 कार्ड अलग अलग बैंको के
3- 2 सीपीयू कम्पयूटर
4- 2 माॅनिटर कम्प्यूटर
5- 2 की-बोर्ड कम्प्यूटर
6- 2 माउस कम्प्यूटर
7- 5 लीड कम्प्यूटर
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-