नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायकों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि बंगाल के सभी बीजेपी विधायकों को X-कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा के बीजेपी सदस्यों की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडों करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयार रिपोर्ट और मंत्रालय की ओर से चुनाव बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई हिंसा की पृष्टभूमि में वहां भेजी गई उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम की ओर से मुहैया कराई जानकारी को संज्ञान में लेते हुए दी।
61 विधायकों को ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा—
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक 61 विधायकों को न्यूनतम ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी और सीआईएसएफ के कमांडो तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाकी को या तो केंद्रीय सुरक्षा प्राप्त है या उच्च ‘वाई ‘ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को पहले ही सीआरपीएफ के जवानों की ओर से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है।



More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-