April 18, 2026

यूपी में मिशन ऑक्सीजन जारी, ऑक्सीजन टैंकर लेकर कानपुर पहुँची ट्रेन- अजय मिश्रा

Spread the love

कानपुर

 

यूपी में मिशन ऑक्सीजन जारी, ऑक्सीजन टैंकर लेकर कानपुर पहुँची ट्रेन।

 

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से 80 एमटी ऑक्सीजन के चार टैंकर पहुँचे।

 

कानपुर और आस-पास जिलों को मिलेगी बड़ी राहत।

 

जूही इनलैंड कंटेनर डिपो से अन्य जिलों में की जायेगा सड़क के रास्ते की ऑक्सीजन सप्लाई।

 

यूपी में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल से ट्रेन द्वारा 80 मीट्रिक टन आक्सीजन कानपुर पहुंची।

 

ऑक्सीजन की टैंकर को जूही इनलैंड कंटेनर डिपो में उतारा गया और यहां से बिना समय गवांए आस-पास के जिलों को सप्लाई के लिए भेज दिया गया।

 

प्रदेश में आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की कवायदें तेज कर दी गई है।

 

इसी कड़ी में आज कानपुर के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक ट्रेन से 80 एमटी ऑक्सीजन के चार टैंकर को लाया गया है।।