*कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करा कर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूट के 10.55 ग्राम पीली धातु व 114 ग्राम सफेद धातु के विभिन्न आभूषण, अवैध तमन्चा/कारतूस व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर* के कुशल निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र जेठवारा के सराय नाहर राय से 01 शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के 10.55 ग्राम पीली धातु, 114 ग्राम सफेद धातु, 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 15.04.2021 को थानाक्षेत्र जेठवारा के लक्ष्मीगंज बाजार में सर्राफा व्यवसायी अमित सोनी पुत्र रामदास सोनी नि0 लक्ष्मीगंज, सराय नाहर राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ की दुकान में घुसकर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लगभग 1 लाख 50 हजार रू0 कीमत के सोने/चांदी के सामान लूट लिये गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा में मु0अ0सं0 152/21 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस टीमे गठित कर निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में कल दिनांक 07.05.2021 को थाना जेठवारा केे *उ0नि0 अजय पाल सिंह मय हमराह व स्वाट टीम प्रतापगढ़* के द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर देखभाल/चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के सराय नाहर राय, मान्धाता बार्डर के पास उक्त अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त संदीप गौतम पुत्र राम समुझ गौतम नि0 गोबिन्दपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बन्धित लूट के 10.55 ग्राम पीली धातु व 114 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर निरन्तर दबिश दी जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. संदीप गौतम पुत्र राम समुझ गौतम नि0 गोबिन्दपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
*वांछित अभियुक्तों का विवरणः-*
01. बच्चा यादव उर्फ वीरेन्द्र यादव पुत्र सुखदेव नि0 सराय नाहर राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
02. शिवम पाण्डेय पुत्र गंगा प्रसाद पाण्डेय नि0 सराय नाहर राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
03. पिंकू शुक्ला उर्फ आदर्श पुत्र सुशील कुमार नि0 सराय नाहर राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
04. बिक्की पाण्डेय पुत्र/पता अज्ञात।
05. एक व्यक्ति बनारस का नाम पता अज्ञात।
*बरामदगीः-*
01. लूट के 10.55 ग्राम पीले धातु के विभिन्न आभूषण।
02. लूट के 114 ग्राम सफेद धातु के विभिन्न आभूषण।
03. 01 अदद अवैध तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
04. लूट की घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एयू 1845।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 178/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम संदीप गौतम उपरोक्त।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप गौतम ने पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में बताया कि हम लोगों को एक गैंग है जिसका सरगना बच्चा यादव उर्फ वीरेन्द्र यादव पुत्र सुखदेव यादव नि0 सराय नाहर राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ है, बच्चा यादव के कहने पर ही हम लोग लूट करते हैं, इसी के द्वारा ही लूट के लिए असलहा व मोटर साइकिल हम लोगो को उपलब्ध कराई जाती है। मेरे पास से बरामद आभूषण दिनांक 15.04.2021 को लक्ष्मीगंज बाजार के एक सर्राफा की दुकान से लूटे हुए गहनो में से है। इस लूट की घटना में मै, शिवम पाण्डेय व एक व्यक्ति बनारस का जिसे बच्चा यादव जनता है, जिसका नाम पता मै नही जानता, हम तीनो लोग दुकान के अन्दर घुसकर लूट किये थे, तथा दुकान के बाहर हमारे गिरोह का सरगना बच्चा यादव, पिंकू शुक्ला उर्फ आदर्श व बिक्की पाण्डेय मौजूद थे। लूट के बाद हम लोग वहां से भाग कर एक बाग में जाकर लूट के माल का बटवारा किये थे, मेरे हिस्से में जो गहने मिले थे उसे बेचने की फिराक में मै इधर उधर घूम रहा था कि आप लोगों ने उन्ही गहनों के साथ मुझे गिरफ्तार कर लिया।
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 अजय पाल सिंह, उ0नि0 चन्द्रबली सिंह, मु0आ0 कलामुद्दीन व आरक्षी अनिल कुमार थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
मु0आरक्षी तहसीलदार तिवारी, मु0आरक्षी पंकज दुबे, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी अरविन्द दुबे, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी राजेन्द्र कुमार व मु0आरक्षी चालक राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्वाट टीम प्रतापगढ़।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-