August 20, 2026

राजधानी लखनऊ में कार्यरत पत्रकार साथियों व उनके परिजनों के लिए आवश्यक सूचना- अजय मिश्रा

Spread the love

राजधानी लखनऊ में कार्यरत पत्रकार साथियों व उनके परिजनों के लिए आवश्यक सूचना :

 

09 मई 21.

 

 

18 से 45 वर्ष आयु वर्ग वाले सभी साथियों से आग्रह है कि वे कोविड टीकाकरण हेतु अपना और अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन शीघ्र करा लें।

रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर हो रहा है। उम्मीद है कि आपमे से अधिकांश यह प्रक्रिया पूरी कर चुके होंगे।

 

शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता के उपरांत तय हुआ है कि प्राथमिकता के आधार पर आपका टीकाकरण

*सूचना निदेशालय* दीनदयाल उपाध्याय भवन, हज़रतगंज, लखनऊ पर कराया जायेगा । अस्पतालों की भीड़ को देखते हुए यह बेहतर होगा।

चूंकि टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन आवश्यक है इसलिए कोविड लिंक पर यह प्रक्रिया पूरी करना चाहें ताकि टीकाकरण की तिथि शीघ्रातिशीघ्र तय की जा सके। साथ ही भीड़ से बचाकर सोशल डिस्टेंस बना रहे। सेकेंड डोज़ की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

 

…………..https://selfregistration.cowin.gov.in………………….

 

भवदीय

 

शिव शरण सिंह हेमंत तिवारी

सचिव अध्यक्ष