देश-दुनिया
🕐लंदन: टायरानोसॉरस रेक्स (टी रेक्स) डायनासोर कभी पृथ्वी पर रहने वाले सबसे खतरनाक प्राणियों में से एक था, लेकिन वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उसकी काटने की ताकत उसके शरीर के आकार की तुलना में बहुत कम थी। वैज्ञानिकों ने बताया कि तुलना करने पर पता चलता है कि काटने की ताकत के मामले में छोटी सी गैलागोपास ग्राउंड फिंच चिड़िया टी-रेक्स को बहुत पीछे छोड़ देती है।
🕐कराकस: निकोलस मदुरो ने वेनेजुएला Venezuela के राष्ट्रपति पद पर गुरुवार को दूसरी बार शपथ ली। वे इस पद पर 2019 से 2025 तक बने रहेंगे। सूत्रों के अनुसार मदुरो ने सर्वोच्च न्यायालय के अंदर वेनेजुएला के संविधान के अनुच्छेद 231 के तहत शपथ लिया। बता दें कि यहां को नेशनल असेंबली (संसद)पर विपक्ष का नियंत्रित है। इस कारण से इसे देश की राजनीति से बाहर रखा गया है।
🕐लास वेगास: अमेरिका के लास वेगास में आठ से ग्यारह जनवरी तक आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो सीईएस 2019 शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। दुनियाभर से आई कंपनियों ने शो में नई पीढ़ी के ऐसे उपकरणों व तकनीकों को प्रदर्शन किया जो हमारे जीवन को न केवल आसान कर देंगे बल्कि जीने के तरीके को 360 डिग्री बदल देंगे। कागज की तरह मुड़ने वाले टीवी, अपने आप चलने वाला सूटकेस और प्रदूषित हवा स्वच्छ करने वाले रोबोट के बारे में सुनकर ही कोई रोमांच से भर उठता है।
🕐इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार के एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का विरोध जारी है। यहां के मुजफ्फराबाद में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को फिर से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नीलम-झेलम हाइड्रो प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं।
🕐वाशिंगट: ‘हैप्पी 10 मिनट्स’ यह चीन सरकार के अभियान का स्लोगन है। इस अभियान के तहत सरकार स्कूली बच्चों को रोजाना कम से कम 10 मिनट व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करती है। बच्चों में महामारी की तरह बढ़ते मोटापे की समस्या ने सरकार को इस तरह के अभियान चलाने के लिए मजबूर किया है।
अपना भारत :-
🕐नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और यूनियन टेरेटरी कैडर के 1979 बैच के देश के सबसे वरिष्ठ आइपीएस आलोक वर्मा को बृहस्पतिवार को सीबीआइ निदेशक पद से हटाने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इसकी खूब चर्चा रही।
🕐पटना: पटना में एक बार फिर राजधानी एक्सप्रेस से लाखों की विदेशी सिगरेट बरामद की गई है। पाटलिपुत्रा स्टेशन पर बरामदगी की कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना के आधर पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस में छापेमारी कर इसकी बरामदगी की गई। इसके पहले 31 दिसंबर 2018 को भी राजधानी एक्सप्रेस से पाटलिपुत्र स्टेशन पर लगभग सवा करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त की गई थी।
🕐पटना: पंज प्यारे की प्रभात फेरी के साथ ही शुक्रवार को दशमेश गुरु श्री गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में 352वां प्रकाशोत्सव शुरू हो गया है। हाथी, घोड़े व बैंड बाजों के साथ पटना सिटी में प्रभात फेरी निकाली गयी। वहीं इसे लेकर देश-विदेश से हजारों सिख श्रद्धालु व संगत पहुंचने लगे हैं। उधर श्रद्धालुओं के लिए पानी के जहाज की सेवा शुरू की गई है। इसका डीएम कुमार रवि ने कंगन घाट में उद्घाटन किया।
🕐फिरोजपुर: जिले के गांव आंसल में एक किसान ने पत्नी व दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना वीरवार रात्रि ही है। लोगों को घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। घटना के बाद से किसान घर से फरार है। गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
🕐चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी छोड़ कर पंजाबी एकता पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके सुखपाल सिंह खैहरा की परेशानी बढ़ने जा रही है। उनके अपने ही विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ के हरसिमरन सिंह ने स्पीकर राणा केपी सिंह को खैहरा की सदस्यता खत्म करने के लिए याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार भुलत्थ का मतदाता होने के कारण उन्हें याचिका करने का अधिकार है।
🕐रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआइ की विशेष अदालत अाज बड़ा फैसला सुनाएगी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत को फैसला सुनाएगी। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनारिया जेल से ही पेश होगा। गुरमीत सुनारिया जेल में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। इसके अलावा जमानत पर चल रहे आरोपित कोर्ट में हाजिर होंगे। फैसले के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की चार बटालियन तैनात कर दी गई हैं।
🕐देहरादून: सब कुछ उम्मीदों के अनुरूप रहा तो श्रद्धालु आगामी 10 फरवरी से चमोली जिले के चीन सीमा से लगे गांव नीती के टिम्मरसैंण स्थित गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। शीतकाल में यहां बर्फ से बनने वाले शिवलिंग और स्थानीय लोगों की आस्था को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है।
🕐देहरादून: प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने फिर दस्तक दे दी है। शुरुआत में ही स्वाइन फ्लू का वायरस घातक साबित हो रहा है। मैक्स अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई है।
🕐रांची: यह लगातार दूसरा साल होगा जब चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जेल में मकर संक्रांति पर्व मनाएंगे। पिछले साल सीबीआइ कोर्ट के जज शिवपाल सिंह से सजा सुनाते समय लालू प्रसाद यादव ने जेल में सकरात मनाने के लिए दही-चूड़ा की व्यवस्था करने की अपील की थी। तब जज शिवपाल सिंह के आदेश पर उन्हें जेल प्रशासन की ओर से मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा, तिलकुट आदि उपलब्ध कराया गया था। तब लालू ने जज से जेल में बहुत ठंड लगने की बात कही थी, जिस पर न्यायाधीश ने कहा था कि ज्यादा ठंड लगे तब तबला बजाइए। बहरहाल बीते साल की तरह इस साल भी जेल में ही वे दही-चूड़ा, तिल-गुड़ खाकर सकरात मनाएंगे।
🕐रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स” करार देकर भले ही मोदी सरकार पर हमला बोलते हों, लेकिन छत्तीसगढ़ समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मंत्रियों का रुख अलग है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में जब छोटे व्यापारियों को राहत देने का प्रस्ताव रखा तो कांग्रेस शासित राज्यों ने एतराज जताया।
🕐इंदौर: नए साल में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है। एक जनवरी से नए बिजली कनेक्शन, कनेक्शन काटने, जोड़ने, मीटर टेस्टिंग सहित अन्य सशुल्क सेवाओं पर 18 फीसद जीएसटी भी लगेगा। इस संबंध में कंपनी मुख्यालय से आदेश जारी कर गुपचुप एक जनवरी से लागू भी कर दिया गया है। इधर इंदौर में शुक्रवार को इसको लेकर बैठक बुलाई गई है।
🕐सोलन: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन के हर स्टेशन पर अब पर्यटकों सहित स्थानीय लोग फ्री वाई फाई का मजा ले पाएंगे। इस हेरिटेज रेलवे लाइन पर रेल यात्रा का और अधिक आरामदायक व रोमांचक बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत इस हेरिटेज सेक्शन के सभी स्टेशनों को फ्री वाई फाई जोन में बदल दिया है।
🕐मंडी: अब दसवीं व जमा दो कक्षा का बोर्ड की वार्षिक परीक्षा से पहले प्री एग्जाम भी होगा। मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा से पहले यह एग्जाम होगा। पूरे प्रदेश में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रश्न पत्र तैयार किए जा रहे हैं। जल्द बोर्ड प्री एग्जाम की डेटशीट तय कर दी जाएगी।
🕐कटड़ा: मां वैष्णो देवी के भक्त अब यात्रा मार्ग भी मां की दिव्य आरती के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जल्द ही भवन के विभिन्न रूटों पर एलईडी स्क्रीन लगाएगा। इससे सुबह शाम मंदिर में होने वाली दिव्या अटका (प्राचीन गुफा का प्रांगण) आरती को यात्रा मार्ग पर लाइव दिखाया जाएगा।
🕐कोलकाता: शहर में चिकित्सकों ने जन्म से विकृत कान, नाक और होठ की समस्या से जूझ रहे 25 लोगों की सर्जरी कर इतिहास रच दिया। इस सर्जरी में उनकी शारीरिक विकृति दूर करने के लिए डाक्टरों ने बकरी के कान का उपयोग किया। इस सर्जरी को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
🕐पुणे: स्पाइसजेट के विमान में एक यात्री के पास से जिंदा कारतूस बरामद होने से हडकंप मच गया। ये यात्री विमान पुणे से बेंगलुरू जा रहा था। यात्री के पास से 22 कैलीबर के 22 जिंदा कारतूस मिले हैं।
अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश: –
🕐लखनऊ: लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर यूपी में सपा और बसपा की सीटों और गठबंधन का औपचारिक ऐलान कल यानी शनिवार को हो सकता है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका एलान कर सकते हैं।
🕐लखनऊ: अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में खनन घोटाले में सीबीआइ की ओर से दिल्ली में एफआइआर दर्ज कराने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच जल्द शुरू कर सकता है। ईडी ने एफआइआर की कॉपी लेकर मामले का परीक्षण शुरू कर दिया है।
🕐गोंडा: गोंडा में चोरो का आतंक जारी, सीसीटीवी पर पालीथीन डालकर चोर ने उड़ाई बाइक, चोर ने घर के सामने से लॉक तोड़कर 4 मिनट में चुराई मोटर साइकिल, सीसीटीवी के दो कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद,थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा गांव का सीसीटीवी फुटेज है ।
🕐हरदोई; हरदोई में उड़ रही सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां, शहर के मुख्य मोहल्ले में शोहदों का आतंक, लड़कियों और महिलाओं का निकलना है दूभर, कई बार इलाके के लोगो ने पुलिस से की शिकायत पर नही हो सकी कोई कार्रवाई, शोहदों के आतंक से लड़कियों का घर से निकलना है बंद, कोतवाली शहर के आवास विकास का है मामला।
🕐सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियो में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव। काशीराम कालोनी के पास मिला शव। शव की अभी तक नही हो सकी शिनाख्त। पुलिस मौके पर जांच में जुटी।बिसवां कोतवाली इलाके के पुरैनी का मामला।
🕐प्रतापगढ़: सफाईकर्मी की गोली मार कर हत्या। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर की घटना ! रिटायर्ड एडीओ पंचायत का बेटा है मृतक। बदमाश गोली मारकर मौके से फरार।पुलिस मौके पर इलाके में तनाव।
🕐हमीरपुर: आग से जलकर लगभग 80 जानवरो की हुई मौत,अज्ञात लोगों ने बंद जानवरो वाले कमरे में लगाई आग,लाखो का नुकसान,ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग में किया काबू,किसी भी अधिकारी के मौके पर पहुचने पर ग्रामीणों में आक्रोश,मामला थाना चिकासी के बरौली गॉव का।
🕐गोरखपुर: महोत्सव का आज से हुआ आगाज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीडा प्रागण में हुआ आगमन । गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीडा प्रांगण में 11 से 13 जनवरी चलेगा कार्यक्रम।
🕐संभल: पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क़ को मिली जान से मारने की धमकी, रजिस्टर्ड डांक से घर पर पहुँचा धमकी भरा पत्र ,बाबरी मस्जिद एक्सन कमेटी के संयोजक है पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क़,पूर्व सांसद के पौत्र ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिया कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र,पुलिस मामले की जांच में जुटी,
थाना नखासा क्षेत्र का मामला ।
🕐वाराणसी: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार रात काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर कॉरिडोर के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सुंदरीकरण के काम में काशी की पुरातन परंपरा और प्राचीनता को बरकरार रखने को कहा है। आने वाले शिवरात्रि तक बाबा विश्वनाथ की कृपा से मंदिर की व्यवस्था भव्य हो जाएगी।
खबरों के लिए लॉग ऑन करें।
www.mvdindianes.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol