*वाराणसी* 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा ईनामिया/वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर श्री दिनेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद की टीम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामिया अपराधी/कुख्यात शूटर को गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुई है और उसके कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर ,02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है ।
दिनांक-01-06-2018 को क्राइम ब्रान्च द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो असलहा व शार्प शूटर कल्लू शर्मा व बीरू तिवारी को गिरफ्तार किया गया था जिसमें सादिक, अभिषेक, इमरान व जावेद भागने में सफल रहे थे , दिनांक 05-06-2018 को पुलिस मुठभेड़ में 15-15 को इनामिया सादिक व जावेद को गिरफ्तार किया गया था और दिनांक 01-07-2018 को 15 हजार का इनामिया हत्यारोपी अपराधी/असलहा तस्कर अभिषेक को क्राइम ब्रान्च द्वारा गिरफ्तार किया गया था । असलहा तस्करी को रोकने व 25 हजार का इनामिया अपराधी/कुख्यात शूटर इमरान की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम ब्रान्च को सम्यक निर्देश दिये गये थे ।
11-01-2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रभारी क्राइम ब्रान्च विक्रम सिंह मय फोर्स वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के तलाश में नेहरू पार्क के पास मौजूद थे कि प्रभारी निरीक्षक कैंट विजय बहादुर सिंह मय फोर्स बिनावर देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त से लौट रहे थे, मुलाकात हो गई और अपराध व अपराधियों के संबन्ध में आपस में विचार विमर्श करने लगे । इसी बीच मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि पिछलें दिनों पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर कर फरार हुये एवं आसिफ अंसारी उर्फ पिंकू की चर्चित हत्या काण्ड से संबन्धित अभियुक्त आज कही भागने के फिराक में है जो फुलवरिया क्रासिंग के तरफ से साधन पकड़ने हेतु जायेगा जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर तत्परता व तेजी दिखाते हुए मुखबिर के बताये हुए स्थान पर बढ़ते हुए पुलिस बल दो टीमों में विभक्त कर चारों तरफ से योजनाबद्ध तरीके घेरने व पकड़ने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर आगे बढ़ा गया कि क्रासिंग के पास अभियुक्त दिखाई दिया हम पुलिस बल द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर आत्मरक्षा करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया । गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम इमरान पुत्र बाबूजान बताया । पकड़े गये अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर ,02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर व 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ
पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग बिहार से अवैध शस्त्र कल्लू शर्मा व बीरू तिवारी से मंगाकर बेचने का धंधा करते है और हम लोग प्रिंस के साथ मिलकर भाड़े पर हत्या भी करते है । मेरे गैंग का लीडर अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस है जो घटना करने से कुछ दिन पहले काली कोर्ट पहन कर दो-चार दिन पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कचहरी में घुमता है ताकि पुलिस को इसके काले धंधे के बारे में शक न हो । हम लोग पैसा देकर बिहार के मुंगेर से असलहा मंगाकर बनारस तथा उसके आस पास के जिलों में बेचते है और जो फायदा होता है उसमें हम सभी लोग आपस में बांट लेते है । मुंगेर जिले के रंजेश व चंदन यादव से 13000/- रूपये में खरीद कर यहां 25000/- से 30000/- हजार रूपये में बेचते है । यह काम हम लोग काफी दिनों से कर रहे है । साहब पिछले साल अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस के घर जो पिंकू अंसारी की हत्या हुई थी उसमें मै भी अपने साथियों के साथ शामिल था । पिंकू अन्सारी की हत्या बिहार से असलहा लाकर बेचने व पैसे की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हो गया था । साहब अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस एक राजभर की जमीन सट्टा कराये थे जिसको लेकर बनियापुर रजनहिया के बिहारी यादव उर्फ भोली यादव से विवाद चल रहा है जो बस चलाता है और सुबह करीब 6 बजे अपने घर से निकलकर कैंट जाता है , प्रिंस के कहने पर उसी की हत्या करने के लिए हम लोग दिनांक-01-06-2018 को बनियापुर रजनहिया पुल के पास एकत्र हुए थे इसी बीच आपलोगों की गाड़ी दिखाई पड़ गई । हम लोगों ने पहचान लिया था और आप लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर फरार हो गये थे और दिनांक 05-06-2018 को हमलोग किसी व्यक्ति की हत्या करने के फिराक में पाण्डेयपुर ओरवब्रिज पहड़िया रोड के तरफ कालीमाता मंदिर के पास इक्ट्ठा होकर योजना बना रहे थे तभी आप लोग द्वारा मेरे दो साथी सादिक व जावेद को पकड़ लिया गया था जबकि मैं व प्रिंस भागने में सफल हो गये थे । आज मैं पुलिस के डर से बनारस से बाहर भागने के फिराक में था कि आपलोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol