पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दै0
द टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष मिश्रा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक।
लखनऊ:08 मई, 2021
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार(सहायक सम्पादक) श्री सुभाष मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मौर्य ने शोक संवेदना संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुभाष मिश्रा की मीडिया जगत में बहुत अच्छी ख्याति थी। उनके निधन से मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ,जिसकी भरपाई करना बहुत कठिन है ।परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
बी एल यादव
सूचना अधिकारी

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-