October 12, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी वरिष्ठ पत्रकार व सह संपादक टाइम्स ऑफ इंडिया श्री सुभाष मिश्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी वरिष्ठ पत्रकार व सह संपादक टाइम्स ऑफ इंडिया श्री सुभाष मिश्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है I

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मिश्र हमारे अपने गृह जनपद उन्नाव से थे और पत्रकारिता जगत में उनकी बहुत ही ख्याति थी। उनके निधन से मीडिया जगत को हुई अपूर्णीय क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है।

श्री दीक्षित ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।