लखनऊ। भाजपा विधायक का निधन
भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी का गुरुवार देर रात निधन हो गया।वह रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आये थे और बेहद लोकप्रिय विधायकों में गिने जाते थे।दलबहादुर कोरी को कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां देर रात हालात बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
रायबरेली के पद्मनपुर गांव के निवासी दलबहादुर कोरी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते थे व 1993 में पहली बार विधायक बने थे।1996 में वह कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री भी रहे हैं।कोरी 2007 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे लेकिन जल्द ही उनकी दुबारा भाजपा में वापसी हो गई।उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफ़ी करीबी माना जाता है।
जनता के बीच बेहद लोकप्रिय और अपनी साधारण छवि से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
*_53 साल की उम्र में पास की थी हाईस्कूल परीक्षा_*
भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी बेहद साधारण पृष्ठभूमि के थे और कानपुर में रहकर मजदूरी करते थे।पिता की असमय मृत्यु होने पर उन्होंने जानवर चराकर अपना जीवनयापन भी किया।इसी चक्कर मे उनकी पढ़ाई छूट गई और वह कक्षा 8 से आगे नहीं पढ़ पाए।1991 में वह घर लौटे और भाजपा में राजनीति शुरू की।बावजूद उनके मन मे पढ़ने की ललक रही।
2010 में उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा दी और 63.3 प्रतिशत से पास की।उस समय उनकी उम्र 53 वर्ष की थी,उस समय उनका हाईस्कूल पास करना चर्चा का विषय बन गया था।
दलबहादुर का कहना था कि पढ़ाई की कोई उम्र नही होती और शिक्षा से ही जीवन मे बदलाव किया जा सकता है।



More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-