May 2, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक श्री दल बहादुर कोरी जनपद रायबरेली के निधन का संदेश जानकर गहरा दुख व्यक्त किया- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक श्री दल बहादुर कोरी जनपद रायबरेली के निधन का संदेश जानकर गहरा दुख व्यक्त किया है l

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री दल बहादुर कोरी 12वीं एवं तेरहवीं विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री समाज कल्याण रहे I श्री दल बहादुर कोरी के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हुई क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है I

श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l