August 12, 2026

उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना की चपेट में आने से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का निधन- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना की चपेट में आने से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का निधन हो गया। दल बहादुर रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक थे। हाल ही में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजधानी के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह कोरोना से जंग हार गए और उनका निधन हो गया।

 

 

 

गौरतलब है कि, यूपी में कोरोना का प्रकोप काफी विकराल रूप में फैला हुआ है। क्या आम, क्या खास, सभी इसकी जद में आ रहे हैं। कई बार लोग कोरोना को हराकर घर वापसी करते हैं और कई लोग जिंदगी की जंग हार जाते हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।