*जनपद शाहजहांपुर*
*पुलिस अधीक्षक यस आनंद के कुशल नेतृत्व में शाहजहांपुर पुलिस द्वारा कोरोना-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु पुलिस घर-घर पहुँचायेगी मेडिकल किट ।*
कोविड-19 के बढते प्रभाव को देखते हुए श्री इन्द्रविक्रम सिंह, जिलाधिकारी व श्री एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु टीमें गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण सहित मेडिकल किट उपलब्ध कराया जा रहा है ।
इसी क्रम मे पुलिस लाइन मे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे दवाइयों की किट तैयार कर ग्रामीण/ शहरी क्षेत्र मे कोविड से संक्रमित मरीजों को सम्बन्धित थाना प्रभारियों के माध्यम से मरीजों के घर पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा किट को तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है । पुलिस द्वारा अबतक करीब 500 दवाइयों की किट तैयार कराकर मरीजों के इलाज हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को उपलब्ध करायी गयी है ।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वंय WHO/स्वास्थ्य कर्मियो की टीम के साथ ग्राम शाहबाजनगर मे घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा संक्रामित व्यक्तियों को दवाइयों की किट उपलब्ध करायी तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
कोविड़-19 के सक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं अन्य माध्यमों का प्रयोग कर कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता के संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं। सभी से अपील किया जा रहा है कि अनावश्यक बाहर न निकलें एवं यदि निकलें तो अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही निकलें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। निगरानी समितियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना की जा रही एवं जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं, यदि होम क्वारंटाइन की व्यवस्था न हो तो उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी कार्य सख्ती से बाधित रखे जाएंगे। प्रत्येक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फागिंग व सेनिटाइजेशन प्रतिदिन कराया जा रहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-