May 5, 2026

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग कर लागू लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक किया-अभिलाष राम

Spread the love

*यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग कर लागू लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक किया, यातायात नियमों का पालन न करने 30 वाहनों से 30000 रूपये पेन्डिंग ई चालान किया-*

पुलिस अधीक्षक *अंकित मित्तल* के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएमान रखने हेतु दिये गये निर्देशों में उ0नि0 यातायात *योगेश कुमार* द्वारा ट्राफिक चौराहा कर्वी में 02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बिना हेलमटे/सीट बेल्ट, 03 सवारी, बिना मास्क व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा समस्त वाहन चालकों एवं जनता से कोरोना वायरस के दृष्टिगत लागू लॉकडाउन का पूर्णतयः पालन करने हेतु बताया गया तथा आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर मास्क लगाने हेतु जागरूक किया । उ0नि0 यातायात द्वारा समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सभी से हेल्मेट/सीट बेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया । बिना हेल्मेट/सीट बेल्ट 30 वाहनों से 30000 रूपये पेन्डिंग ई चालान किया गया तथा बिना मास्क 20 व्यक्तियों से 5000 रूपये जुर्माना वसूला गया ।

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*