*दिनांक 30.04.2021 को थानाक्षेत्र कोहड़ौर के मकूनपुर पेट्रोल पम्प के पास युवक की गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना से संबंधित एक और अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक 30.04.2021 को* समय करीब 21ः30 बजे रात्रि में थानाक्षेत्र कोहड़ौर के मकूनपुर पेट्रोल पम्प के पास एक युवक अरविन्द दुबे पुत्र वेदमणि दुबे नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर की पुरानी रंजीश के कारण विकास सरोज उर्फ वाले सरोज आदि के द्वारा गोली मारकर मृत्यु कारित करने की घटना की गयी थी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 74/21 धारा 147, 148, 149, 302, 506, 120बी भादंवि का अभियोग विकास सरोज उर्फ वाले सरोज पुत्र राम अजोर सरोज नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ आदि 05 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।
थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा उक्त घटना से संबंधित मुख्य आरोपी विकास सरोज उर्फ वाले उपर्युक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है एवं गिरफ्तार अभियुक्त विकास सरोज की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया था।
*थाना कोहड़ौर के प्रभारी निरीक्षक श्री बच्चेलाल प्रसाद मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित एक और अभियुक्त शिवमंगल पुत्र दातादीन को थानाक्षेत्र के सुजानगढ़ मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शिव मंगल पुत्र दातादीन नि0 शिवपुर खुर्द थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़
*पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री बच्चेलाल प्रसाद मय टीम थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-