September 1, 2026

जिलाधिकारी तक पहुँची अवैध खनन की शिकायत*

Spread the love

कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
——————-
*चिरईगाँव/वाराणसी*–
स्थानीय विकास खण्ड के ढाब क्षेत्र मे हो रहे कथित आवैध खनन की शिकायत बुधवार को जिलाधिकारी तक पहुँच गयी।
रामचंदीपुर गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार यादव ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र मे कहा कि ढाब क्षेत्र के रामचंदीपुर मे मिट्टी व बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है और शहर तक बालू व मिट्टी को बेंचा जा रहा है।
पत्र मे लिखा गया है कि जिला खनन अधिकारी को सूचना देने व खनन मे लिप्त लोगों का नाम बताने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नही की जाती है।
सुनील का कहना है कि जिला खनन विभाग के कार्यालय मे कोई ऐसा कर्मचारी है जो मेरी द्वारा की गयी शिकायतो की जानकारी खनन मे लिप्त लोगों तक पहुँचाता है जिससे जिला खनन अधिकारी के खनन स्थल पर पहुँचने के पहले ही खनन मे लिप्त लोग मौके से हट जाते है।उनका आरोप है कि खनन विभाग के कार्यालय के कर्मचारी व खनन माफियाआओ के साथ गठजोड़ होने कारण खनन मे लिप्त लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नही हो पा रही है।शिकायती पत्र मे कहा गया है कि यदि अवैध खनन पर रोंक नही लगायी गयी तो ढाब क्षेत्र का अस्तित्व खतरे मे पड़ जायेगा।
उन्होंने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र मे ढाब क्षेत्र के रामपुर,रामचंदीपुर, गोबरहाँ,रेता पार व मोकलपुर गाँव मे हो रहे कथित अवैध मिट्टी व बालू के खनन की गोपनीय जाँच उपजिलाधिकारी सदर वाराणसी से कराये जाने का अनुरोध किया है जिससे अवैध खनन पर रोंक लगायी जा सके।

www.mvdindianews.in