उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरएलडी प्रमुख ,किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।उन्होंने कहा चौधरी अजीत सिंह किसानों के लिए संघर्ष किया
सच्चे समाजसेवी थे
उनके निधन से एक बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है। अजीत सिंह 7 बार सांसद रहे ।कई बार केंद्रीय मंत्री रहे। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका निधन हो गया। 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल का गठन किया।
श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों ,शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-