September 28, 2026

राजस्थान में हुई एक दुखद घटना में एक 34 वर्षीय महिला अपने पिता के दाह संस्कार के दौरान उनकी चिता पर कूद पड़ी- अजय मिश्रा

Spread the love

राजस्थान में हुई एक दुखद घटना में एक 34 वर्षीय महिला अपने पिता के दाह संस्कार के दौरान उनकी चिता पर कूद पड़ी।

 

जिसके बाद महिला गंभीर रूप से जल गई। पुलिस ने बताया कि महिला के पिता की मृत्यु कोरोना के चलते हुई थी।

 

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के दामोदरदास शारदा का मंगलवार को COVID-19 के कारण निधन हो गया था।

 

शारदा का अंतिम संस्कार किया जा रहा था कि तब ही उनकी तीन बेटियों में सबसे छोटी, चंद्र शारदा, अचानक चिता पर कूद गई।

 

पुलिस ने बताया कि महिला को आसपास के लोगों द्वारा खींच लिया गया था लेकिन वह लगभग 70 प्रतिशत जल गई थी।

 

उन्हें पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में जोधपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।