May 2, 2026

जनता को कैसे गुमराह करते हैं यूपी सरकार के अफसर- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनता को कैसे गुमराह करते हैं यूपी सरकार के अफसर*

 

यूपी सरकार के अफसर कैसे सूबे की जनता को गुमराह कर रहे हैं इसका पर्दाफाश कल हाईकोर्ट ने किया. सरकार का एक पोर्टल दावा करता है कि यूपी में न आइसोलेशन बेड की कमी है न आईसीयू बेड की. ये पोर्टल यह बताने के लिए तैयार किया गया था कि जनता, घर बैठे लेवल 2 और लेवल 3 के अस्पतालों में बेड की उपलब्‍धता जान सके. हाईकोर्ट वकील अनुज सिंह ने बाकायदा उदाहरण देते हुए बताया कि पोर्टल में लखनऊ के हरिप्रसाद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में मंगलवार की सुबह 192 बेड खाली बताए गए हैं. लेकिन फोन करने पर पता चला कि एक भी बेड खाली नहीं. हाईकोर्ट ने सच्चाई जानने के लिए अपने सामने इन अस्पतालों में फोन लगाया. पोर्टल में एक अस्पताल में खाली बेड दिखाया जा रहा था. हाईकोर्ट के जजों के सामने स्पीकर पर लेकर अस्पताल को फोन मिलाया गया. उधर से जवाब आया कि अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं है। ये खबर आज अगर आपके घर आने वाले अखबार में नहीं है तो आप सोचिए कि आप वो अखबार क्यों पढ़ रहे हैं?