आज दिनांक-04.05.2021 को
जिलाधिकारी जनपद-सुलतानपुर व पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर द्वारा नवीन मार्डन थाना-बन्धुआकलाँ का औचक निरीक्षण किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर,IGRS,महिला हेल्प डेस्क आदि रजिस्टर का निरीक्षण कर, थाने पर चल रहे निर्माण का भी निरीक्षण किया गया निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जाँच कर प्रभारी निरीक्षक बन्धुआकलाँ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात महोदय द्वारा कस्बा बन्धुआकलाँ व कुड़वार में लाँकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया । महोदय द्वारा स्वयं आने-जाने वाले व्यक्तियों के मास्क की चेकिंग कर घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया व लाउड हेलर के माध्यम से लोगों से अपील की गयी कि कोरोना को हराने के लिए “टेस्ट,ट्रेस,ट्रीट” की रणनीति के अनुसार कार्य जारी है । आप सब का सहयोग एवं भागीदारी ही मानवता की इस लड़ाई में निर्णायक सिद्ध होगी । आप लोग अपने घरों में रहकर कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें । अनावश्यक रुप से अपने घरों के बाहर न निकलें अपने हाथों को साबुन से धोते रहें मास्क का नियमित प्रयोग करें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-