June 12, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पृथ्वीपुर मध्य प्रदेश श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर जी के दुःखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है। सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी मध्य प्रदेश के निवाड़ी व पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व करते हुए वहां की जनता के प्रति निष्ठावान व समर्पित थे। उनका निधन मध्य प्रदेश की राजनीति व मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री राठौर के निधन से मध्य प्रदेश की राजनीति में हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है I

सभापति विधान परिषद कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l