कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
*****************
जनपद वाराणसी के विभिन्न जगहों पर चाइनीज मंझा के कारण घटित घटनाओं के दृष्टीगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को चाइनीज मंझा को लेकर सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 09.01.2019 को पुलिस को सूचना मिली कि हफीज अहमद पुत्र स्व0 नूर अहमद निवासी सी-के 43/83 छत्तातले थाना चौक वाराणसी की दुकान में भारी मात्रा में प्रतिबन्धित चाइनीज मंझा रखकर बेचा जा रहा है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चौक मय पुलिस फोर्स द्वारा उक्त दुकान की तलाशी ली गयी तो दुकान में लगभग 10 कुन्टल (बजारु कीमत लाखों में) प्रतिबन्धित चाइनीज मंझा बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौक पर मु0अ0सं0 13/19 धारा 188 भा0द0वि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol