April 23, 2026

लखनऊ ब्रेकिंग

Spread the love

कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा

**************

लखनऊ-कांग्रेस पार्टी यूपी में महागठबंधन को।लेकर उहापोह की स्थिति के कारण कांग्रेस हाईकमान ने भी 30 से ज्यादा नेताओं को चुनावी समर की तैयारी शुरू करने के संकेत दे दिए हैं।

इनसे कहा गया है कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं।

पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, फैजाबाद से निर्मल खत्री, बांदा से नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कुशीनगर से अजय कुमार लल्लू और धौरहरा से जितिन प्रसाद को लड़ाने की तैयारी है।

कांग्रेस हाईकमान ने फैसला किया है कि फिलहाल तैयारी इस तरह की जाए कि सपा और बसपा से तालमेल न होने की स्थिति में भी पार्टी दमदारी से लड़ते हुए दिखे,

राष्ट्रीय स्तर पर यूपी की जनता सपा-बसपा के बजाय कांग्रेस को ही भाजपा के विकल्प के तौर पर देखती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रति उसका विश्वास भी बढ़ा है।

www.mvdindianews.in