नई दिल्ली : मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि न सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक बल्कि पूरी मोदी सरकार ही फर्जी है. उन्होंने पीएम मोदी पर तीखे शब्दों में निशाना साधा. संजय निरुपम ही कांग्रेस के वह नेता थे, जिन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी करार दिया था. हालांकि कांग्रेस ने उनके बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी, लेकिन भाजपा ने इस पर जमकर बवाल मचाया था. अब एक बार फिर से संजय निरुपम ने इस तरह का बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है.

संजय निरुपम ने कहा, मुंबई आकर मोदी ने 1975 की इमरजेंसी को तो याद कर लिया, लेकिन 2018 में जैसे हालात हैं, उस पर उन्होंने कोई बात नहीं की. मोदी सरकार पर हमला करते हुए संजय निरुपम ने कहा, वह नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर बात नहीं करते. भाजपा के राज में सैनिक और किसान जान गंवा रहे हैं. युवाओं और छात्रों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह इस पर बात नहीं करते हैं.
गौरतलब है कि मीडिया में सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े वीडियो सामने आने पर एक बार फिर से इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है. हालांकि कांग्रेस ने सेना की तारीफ की है, लेकिन एक बार फिर से उसने इन वीडियो के सामने आने पर केंद्र सरकार को घेरा है.
वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने ही पहले इस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस अध्यक्ष समेत दूसरे नेताओं ने ही सबसे पहले सवाल पूछे थे.





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-