October 12, 2026

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों

और श्रमिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: 30 अपै्रल, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता हुआ, विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस हमारे कामगारों एवं श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार श्रमिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए उनके श्रम को सम्मान देने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर हम सभी को प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

———–