October 12, 2026

देश-प्रदेश में व्याप्त कोविड-19 की तीव्रता के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओ को आपतकालीन चिकित्सीय सहायता प्रदान करने हेतु एक हेल्पलाइन नं.-9354954224 जारी किया गया- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

 

 

राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की मा.अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, द्वारा देश-प्रदेश में व्याप्त कोविड-19 की तीव्रता के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओ को आपतकालीन चिकित्सीय सहायता प्रदान करने हेतु एक हेल्पलाइन नं.-9354954224 जारी किया गया है तथा इस सम्बन्ध मे प्रदेश के विभिन्न प्रान्तों को पत्र प्रेषित कर गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता पर चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी किये गये है।

उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशो एवं इस सराहनीय पहल के क्रम में मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन को गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता पर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने, आवश्यकतानुसार चिकित्सालयो मे भर्ती कराये जाने/ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक संसाधन उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियो, मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं अन्य सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

इसके साथ ही मा. उपाध्यक्ष, श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा प्रमुख सचिव/निदेशक, समाज कल्याण विभाग, उ.प्र. को पत्र प्रेषित कर विभिन्न जनपदों में संचालित वृद्धाश्रमों में नियमित सैनिटाइजेशन कराये जाने, कोविड से बचाव के नियमों का पालन कराये जाने, वृद्धाश्रम में निवासित महिलाओं को पर्याप्त उपचार व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने, दवाईयां एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश की जनता कोविड से बचाव हेतु किये जा रहे सतत् प्रयासों के प्रेरणा लेकर उ.प्र. राज्य महिला आयोग की टीम द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आवश्यक उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

 

वैयक्तिक सहायक,

मा. उपाध्यक्ष (सुषमा सिंह)।