September 26, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक केसर सिंह गंगवार व न्यायमूर्ति वीरेंद्र श्रीवास्तव जी के निधन पर व्यक्त किया गया शोक- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

 

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक केसर सिंह गंगवार व न्यायमूर्ति वीरेंद्र श्रीवास्तव जी के निधन पर व्यक्त किया गया शोक।

 

लखनऊ 28 अप्रैल 2021

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवाबगंज (बरेली) के विधायक श्री केसर सिंह गंगवार के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होने विधायक जी का निधन परिजनों, समर्थकों की ही नहीं समाज और प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया

श्री मौर्य ने माननीय न्यायमूर्ति श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि उनका निधन न्याय जगत की अपूर्णनीय क्षति है।

विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उन्होने देश और प्रदेश के उन सभी लोगों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है जो लोग कोरोना से ग्रसित होने के बाद अनंत यात्रा पर चले गए।

श्री मौर्य ने ईश्वर से प्रार्थना की है जो अभी भी कोविड पॉज़िटिव हैं, वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर के अपने परिजनों के साथ पूर्व की भाँति प्रसन्नतापूर्वक जीवन यात्रा करें ।

कहा कि एक के बाद एक सप्ताह भर के भीतर हमने अपने तीन वर्तमान विधायकों को भी सदैव के लिये खो दिया है। उन्होने अपील की है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करें ।संक्रमित होने से बचें और वर्तमान संकट का एकजुट होकर मुक़ाबला करें और विश्वास रखें- कोरोना हारेगा -भारत जीतेगा।

 

बी एल यादव

सूचना अधिकारी