कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
*इस चेयरमैन के प्रयास से सैयदराजा आदर्श नगर पंचायत घोषित* ⚡चंदौली : पिछले दिनों शासन की ओर से सदर नगर पंचायत सैयदराजा को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया गया है। इसके तहत सरकार हर छह माह पर नगर पंचायत के विकास के लिए एक करोड़ रुपये का बजट देगी। ये बाते सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र जायसवाल ने क्लाउन टाइम्स से एक अनौपचारिक बातचीत में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने सैय्यदराजा नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है। अब हर साल दो करोड़ रुपये का बजट विकास के लिए मिलेगा। यह धनराशि डीपीआर के तहत खर्च की जायेगी। जैसे जैसे सभाषद अपने अपने वार्डों में नाली व सड़कों के निर्माण व मरम्मत का प्रस्ताव देगें हमें तो हम सभी प्रस्तावों को शासन को भेजकर बजट की मांग करेगें। विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए बताया कि विपक्ष का काम ही है कहना नहीं कहेगें तो उनकी नेतागीरी कैसे चमकेगी। नगर में सन् 1972 से नाली निकासी का काम नहीं हुआ था जो हमने उत्तरी बाजार से नया नाला निर्माण का हमने पास कराया और जो मूलभूत समस्या थी सबको खत्म कराया। आगे श्री विरेंद्र ने बताया कि मार्च 2019 तक 3 करोड़ रुपये तक का निर्माण कार्य कराया जायेगा। आगामी 15 दिन बाद रोड का नया निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पहले हमारा नगर अंधेरे में था पर जबसे हम अध्यक्ष बने है तब से लगभग 500 स्ट्रीट लाइटें नगर में लगवाई। स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए श्री विरेन्द्र ने बताया कि नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। जहां पर छोटे छोटे प्राथमिक उपचार होतें हैं। ऐमेरजेंसी पड़ने पर 5 केमी दुर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जाता है जहां विशेष चिकित्साको द्वारा इलाज कराया जाता। जनता के साथ साक्षात्कार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन कार्यालय में बैठते हैं। जो भी समस्या रहतीं हैं उसका समाधान करते हैं। बड़ी समस्या का समाधान होन मे समय जरूर लगता है पर शासन प्रशासन द्वारा वह भी कराया जाता है। ⚡क्लाउन टाइम्स “ब्रेकिंग न्यूज़” चंदौली।
www.mvdindianews.in

More Stories
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!