पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तृतीय चरण
का मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी
लखनऊ: 26 अप्रैल, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तृतीय चरण का आज मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित होकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी से जुड़े कार्मिकों की सराहना करते हुए यह अपेक्षा की कि मतदान के आगामी चरण में भी समस्त कार्मिक लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
——–





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-