कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
**************
भदोही 05 जनवरी (सत्यम् न्यूज़) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के वाराणसी-जंघई रेलमार्ग के भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन पर ट्रेन चालक की लापरवाही से एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सिग्नल की नो लाइट होने के बावजूद भी ट्रे रेलवे केबिन के फाटक पर पहुंच गई। नो लाइट होने के बावजूद सिग्नल से ट्रेन की सात बोगी आगे निकल आयी। इसकी सूचना मिलती ही रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन लगभग दो घंटे तक रेलवे फाटक पर खड़ी रही। इस सम्बन्ध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार की रात लगभग 09ः05 बजे गेटमैन मटुक मौर्या को 12166 अप रत्नागिरी एक्सप्रेस के आने की सूचना मिली। जिस पर गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। लेकिन सिग्नल नो लाइट था। इसके बावजूद भी चालक की लापरवाही के चलते अप रत्नागिरी एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे फाटक पर पहुंच गई। सिग्नल नो लाइट होने के बावजूद ट्रेन सिग्नल से सात बोगी आगे निकल आयी। इसकी सूचना जैसे ही रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। वाराणसी से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली अप रत्नागिरी एक्सप्रेस 09ः12 पश्चिमी केबिन के रेलवे फाटक पर आकर खड़ी हो गई। जो लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन को 10ः52 मिनट पर रवाना किया गया। लगभग दो घंटे तक रेलवे फाटक पर खड़ी अप रत्नागिरी एक्सप्रेस से जहां रेलवे फाटक से आवागमन करने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रेन में सवार यात्री परेशान हो उठे। ट्रेन चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol