April 28, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट- अजय मिश्रा

Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

 

आगामी 1 मई से होने वाले टीकाकरण के लिए एक करोड़ वैक्सीन का आर्डर भेज दिया गया है।

 

50-50 लाख डोज का ऑर्डर दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को दिया गया है।

 

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा डोज उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

 

18 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेशवासियों का निःशुल्क टीकाकरण आगामी एक मई से प्रारंभ हो रहा है।

 

इस वृहद टीकाकरण अभियान के संबंध में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।

 

आज “मन की बात” कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोरोना वॉरियर्स से संवाद ज्ञानवर्धक, प्रेरक व मनोबल बढ़ाने वाला था।

 

हम ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ मंत्र को आत्मसात करते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, वैक्सीन लगवाएं तथा अफवाहों से बचें।

 

निश्चित ही ‘कोरोना हारेगा और देश जीतेगा’