लखनऊ
रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने कल चलाया जबरदस्त अभियान।
भारी मात्रा में रेमडेसिवीर इंजेक्शन और कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने लाखों रुपए नकदी भी बरामद की है।
मानवता को शर्मसार करते हुए इन लोगों ने आपदा में भी अवसर तलाशने का काम किया है।
इसमें कई हॉस्पिटल के लोग भी शामिल है।
एक तरफ जहां लखनऊ समेत पूरे प्रदेश और देश में हाहाकार मचा हुआ है वहीं यह लोग मानवता को शर्मसार करते हुए इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे थे।
पुलिस ने गोमती नगर,आशियाना, नाका और मानक नगर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन भारी मात्रा में बरामद किए हैं और लाखों रुपए नगद व कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-