June 13, 2026

देश में कोरोना के भयानक संकट के बीच धार्मिक संस्थान भी मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ:

 

देश में कोरोना के भयानक संकट के बीच धार्मिक संस्थान भी मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. ऐसी ही अपील मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की ओर से की गई है. कल्बे जव्वाद ने सरकार से गुजारिश की है कि वह लखनऊ के आसफी इमामबाड़े को कोविड अस्पताल बना दे. इसके बड़े-बड़े हॉल में सैकड़ों मरीजों का इलाज हो सकता है. मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इमामबाड़ा इबादत की जगह है, लेकिन इंसान की ज़िंदगी बचाने से बड़ी कोई इबादत नहीं है. इसलिए सरकार इसे फौरन कोविड अस्पताल बना दे.