April 19, 2026

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार पर होगी कड़ी कार्यवाही- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Spread the love

वाराणसी – ब्यूरो

बुधवार को वाराणसी के नवागत कप्तान सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी ने कप्तान के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
बुधवार को पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के धर पकड़ के लिए जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था उठे प्रश्न का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जल्द ही शुरू की जाएगी। जिले में पत्रकारों के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार को गंभीरता से लेते है एसएसपी ने कहा कि आगे से ऐसी घटना हुई तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले दिनों लंका थानाक्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकार से मारपीट के मामले में दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की भी घोषणा की।थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा।थानेदार थानों पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत दर्ज कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया । नवागत पुलिस कप्तान ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए एक माह में काशी की तस्वीर बदलने का आश्वासन भी दिया।