बिना वेतन के नौकरी कर रहे हैं हेड कांस्टेबिल…
लखनऊ में दो दर्जन से अधिक पुलिस हेड कांस्टेबल जनवरी 2021 से बिना वेतन के नौकरी कर रहे हैं। दिसंबर,2020 में सालों से लखनऊ में जमें करीब 700 से अधिक हेड कांस्टेबिलों का स्थानांतरण लखनऊ से सटे जिलों में किया गया था। यह सभी स्थानांतरण एक समयावधि तय करके कर दिए गये लेकिन जो हेड कांस्टेबिल अवकाश पर थे, मंत्रियों व विधायकों की सुरक्षा में थे या हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे उनको स्थानांतरण की सूचना तो दे दी गई लेकिन रिलीव नहीं किया गया। अब उच्च स्तरीय लापरवाही का नतीजा दो दर्जन से ज्यादा हेड कांस्टेबिल भुगत रहे हैं। उनको जनवरी,2021 से वेतन नहीं मिला है, जबकि उनकी कोई गलती नहीं है। सूत्रों के अनुसार इनमें से कई कांस्टेबल और उनके परिवार के सदस्य कोरोनावायरस से पीड़ित हैं और पैसा न होने के कारण वे इलाज़ तक नहीं करा पा रहे हैं।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-