डा0 आर पी की चौबे की पत्नी के निधन से शहर में शोक
प्रतापगढ़। जिले के प्रमुख फिजीशियन डॉ राजेश चौबे की पत्नी डॉ सविता चौबे का आज निधन हो गया। डॉक्टर सविता चौबे मिर्जापुर में आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक थी। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें बीएचयू में भर्ती किया गया जहां आज शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन पर प्रतापगढ़ के चिकित्सा विभाग में शोक छा गया है। ज्यादातर लोग उनके पल्टन बाजार स्थित आवास में पहुंचकर शोक संवेदना जताने पहुंचे। डॉक्टर सविता पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की पौत्री थी और एमडीपीजी कॉलेज की अवकाश प्राप्त प्राध्यापिका डॉक्टर ऊषा उपाध्याय की पुत्री थी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-