मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में 01 मई, 2021 से
18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण सुविधा
प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया
प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों
का निःशुल्क वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया
कोविड प्रबंधन के साथ साथ व्यापक टीकाकरण कार्य
कोरोना को परास्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा
स्वास्थ्य विभाग कार्य योजना बनाकर कार्य करे, हमें वैक्सीनेशन सेन्टर
बढ़ाने होंगे, लक्षित आयु वर्ग के लोगों का डेटा बेस तैयार करना होगा
वैक्सीन की डोज की आवश्यकता का आंकलन कर उत्पादकों से
इसकी सुचारू आपूर्ति, कोल्ड चेन सहित सुरक्षित स्टोरेज एवं
ट्रांपोर्टेशन के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए
सभी प्रभारी मंत्रीगण अपने-अपने प्रभार वाले जनपद
में कोविड उपचार की स्थिति पर नजर रखें
राज्य सरकार इस वेव में भी जीवन और आजीविका,
दोनों को बचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही: मुख्यमंत्री
प्रत्येक जनपद में कोविड बेड की संख्या को दो गुना करना, ऑक्सीजन की
अनवरत आपूर्ति, रेमडेसिविर सहित सभी जीवन रक्षक दवाओं की सुचारू
उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे
प्रभारी मंत्रीगण मास्क के अनिवार्य उपयोग, कोविड से बचाव हेतु जागरूकता, क्वारंटाइन
सेन्टर का संचालन आदि पर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दें
स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन के अभियान के साथ ही,
निगरानी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता को जागरुक करते हुए,
अफवाहों से बचाते हुए प्रदेश में विगत वर्ष की भांति वैश्विक महामारी
कोरोना के नियंत्रण में सफलता प्राप्त की जा सकेगी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-