July 13, 2026

गंगा में नावों के बने भंवर जाल में फंसा पीएम मोदी का सपना।

Spread the love

कृष्ण मोहन उर्फ बग्ग

***************

वाराणसी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा पुत्र नाविकों का आक्रोश दिन पर दिन प्रशासन और शासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।दरअसल गंगा में नावों के संचालन पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दिए जाने के बाद से नाविकों के जीवनयापन पर प्रभाव पड़ रहा है। शासन ने नावों के संचालन पर तो रोक लगा दी है,लेकिन क्रूज अभी भी गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते हुए टूरिस्टों को घुमा रहा है ।इसको लेकर काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे नाविकों ने गुरुवार को क्रूज को चारों ओर से घेर दिया जिससे उसका संचालन न हो सके।

नाविकों ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा है कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे क्रूज को बंद किया जाए। क्रूज के कारण उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा नाविकों ने मांग की है कि नाविकों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाए, इसके अलावा वोट राफ्टिंग किये जाने का भी नाविकों ने विरोध किया है।

नाविकों का कहना है कि इन हाईस्पीड वोट के कारण नावों को भी पलटने का खतरा रहता है। नाविकों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नही कर दिया जाता तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही क्रूज को भी गंगा में नहीं चलने देंगे।

www.mvdindianews.in