राफेल विमान सौदे पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस की ओर से खुद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला है। बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री को घेरने और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें 20 मिनट बहस करने का चैलेंज देने के बाद आज फिर उन्होंने बयान दिया है। राफेल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में मौजूद ना होने पर उन्होंने कहा, ‘’प्रधानमंत्री तो लवली यूनिवर्सिटी भाग गए।’’
यहां देखें ट्वीट-http://v.duta.us/65RhdgAA
बुधवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल विमान सौदे पर बीस मिनट के लिए खुली बहस की चुनौती दी थी। अब आज प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे से पहले ही उन्होंने इसे मुद्दा बना दिया। राहुल गांधी ने इसको लेकर ट्वीट भी किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के जालंधर में मौजूद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह गुरदासपुर में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।
बता दें कि आज भी लोकसभा में राफेल विमान सौदे में कथित गड़बड़ी को लेकर चर्चा होनी है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज सदन में बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे सकती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर-htt/mvdindianews.in
पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍
रिपोर्टर-कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-