प्रेस नोट
परियोजना प्रबन्धक, एमईआएल वाराणसी के कालीमाता मंदिर (पाण्डेयपुर) के सामने उ0प्र0 जलनिगम द्वारा प्रस्तावित 900 एम0एम0 डाया के पाईप लाइन डालने हेतु डायवर्जन व्यवस्था दिये जाने हेतु की गयी अपेक्षानुसार आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए *दिनांकः 03.01.2019 की रात्रि 10.00 बजे से दिनांकः 06/07.01.2019 की प्रातः 04.00 बजे तक *उपरोक्त रोड पर आम जनमानस को आवागमन हेतु निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किये जाने का निर्णय लिया गया हैः-
1.आशापुर की तरफ से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहन पहड़िया मण्डी गेट के कट से दाहिनी लेन में आकर ओवरब्रीज होकर अपने गन्तव्य की तरफ जा सकेगे।
2.दौलतपुर भक्तिनगर की तरफ से आने वाले वाहन भी ओवरब्रीज होकर अपने गन्तव्य की तरफ जा सकेंगे।
3.पुलिस लाइन की तरफ से आने वाले छोटे व बड़े वाहन जिन्हें आशापुर वाया गाजीपुर की तरफ जाना है, वह वाहन ओवरब्रीज के नीचे से पाण्डेयपुर चैराहा पर जाकर आजमगढ़ रोड होकर रिंग रोड से अपने गन्तव्य की तरफ जा सकेंगे।
4.छोटे वाहन जिन्हें आशापुर जाना है, वह पाण्डेयपुर से पंचकोशी रोड होकर आशापुर की तरफ जा सकेंगे।
5.पुलिस लाइन की तरफ से दौलतपुर भक्तिनगर की तरफ जाने वाले पाण्डेयपुर चैराहे से आजमगढ़ रोड होते हुए लालपुर पुलिस चैकी के आगे से दौलतपुर भक्तिनगर रोड से होकर वाहन होकर अपने गन्तव्य की तरफ जा सकेंगे।
6.आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन लालपुर पुलिस चैकी से पहले से दौलतपुर रोड होते हुए कालीमाता मंदिर से होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
* दिनांकः 03.01.2019 की रात्रि 10.00 बजे से दिनांकः 06/07.01.2019 को प्रातः 04.00 बजे तक लागू रहेगा।*
(सुरेश चन्द्र रावत)
पुलिस अधीक्षक यातायात,
वाराणसी।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max