June 27, 2026

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के कुशल नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी में हुए बम विस्फोट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार-अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद प्रतापगढ़*

 

*पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के कुशल नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी में हुए बम विस्फोट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार-*

 

आज दिनांक 12.04.2021 को समय लगभग 11ः30 बजे थानाक्षेत्र रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी के मो0 शमीम के घर के पीछे स्थित अहाता में लहसुन की खुदाई करते समय अहाते में ही कहीं रखे देसी बम में विस्फोट हो गया, जिससे खुदाई कर रहे दो मजदूर 01. हरिकेश पुत्र राम सिरोमन 02. लाल चंद पुत्र छोटेलाल नि0गण आसीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ घायल हो गये। घायलों के पैर में चोट लगी है, घायलो को इलाज हेतु प्रतापगढ़ भेजा गया जहां से बेहतर ईलाज हेतु एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

 

इस सम्बन्ध में थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 182/21 धारा 286, 307 भादवि व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त मो0 शमीम पुत्र मो0 शब्बीर नि0 मिर्जापुर चौहारी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 शमीम, थाना रानीगंज का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या एच0एस0 – 13 ए है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

 

01. मो0 शमीम पुत्र मो0 शब्बीर नि0 मिर्जापुर चौहारी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त मो0 शमीम पुत्र मो0 सब्बीर का आपराधिक इतिहास-*

 

01. मु0अ0सं0 296/86 धारा 379 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

02. मु0अ0सं0 119/92 धारा 452, 323, 504, 506 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

03. मु0अ0सं0 193/94 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 323, 504, 506 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

04. मु0अ0सं0 229/05 धारा 110जी सीआरपीसी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

05. मु0अ0सं0 52/06 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

06. मु0अ0सं0 69/07 धारा 3(2) गुण्डा अधिनियम थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

07. मु0अ0सं0 359/10 धारा 110जी सीआरपीसी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

08. मु0अ0सं0 144/01 धारा 147, 352, 504, 506 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

09. मु0अ0सं0 144बी/01 धारा 147, 379, 325, 504, 506, 452 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

10. मु0अ0सं0 223/13 धारा 332, 353, 323, 504, 506 भादवि व 3(1)द एससी/एसटी एक्ट थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

11. मु0अ0सं0 182/21 धारा 286, 307 भादवि व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

 

*पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी मय हमराह थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ।